सिहोरा में चाचा भतीजे को चाय का आर्डर देना पड़ा महंगा,पलभर में रुपयों से भरा लाल थैला गायब

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर :बैंक से पैसे निकलवाने के बाद एक होटल पहुँचे चाचा भतीजे को चाय का आर्डर देना महंगा पड़ गया,पल भर में मौका पाकर मोटरसाइकिल में टँगा लाल थैला लेकर आरोपी फरार हो गए,

यह है मामला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिहोरा में दिनंाक 31-1-26 को देव सिंह लोधी 32 वषर् निवासीन ग्राम सिजहरी थाना बहोरीबंद जिला कटनी ने लिखित शिकायत की कि दिनंाक 6-2-26 को उसकी बहन की शादी होना है शादी के लिये अपने रिश्ते के चाचा जयप्रकाश सिंह सोलंकी से 2 लाख 50 हजार रूपये उधार मांगे थे, आज चाचा जयप्रकाश सिंह, सलमान खान एवं जहान सिंह के साथ सिहोरा एसबीआई आकर जयप्रकाश सोलंकी द्वारा अपने चैक से 2 लाख 50 हजार रूपये की कुल 10 गड्डी निकालकर उसे दिये, उसने रूप्ये लाल रंग के कपड़े के थैले में रख लिये थे उसी थैले में उसकी एसबीआई बैंक बहोरीबंद की पासबुक, चैकबुक एवं पिता जी गोविन्द प्रसाद लोधी की एसबीआई बहोरीबंद की पासबुक चैकबुक एवं जिला सहकारी बैंक बहोरीबंद की पासबुक एवं मां हीराबाइ्र लोधी का आधार काडर् रखा था थैले केा उसने अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 21 एज जे 5817 के दाहने तरफ हेंडल में टांग कर वह तथा चाचा जयप्रकाश सोलंकी मोटर सायकल में बैठकर सेवाराम होटल पहुॅचे पीछे पीछे सलमान खान एवं जहान सिंह दूसरी मोटर सायकल से पहुॅचे लगभग 12-15 बजे उसने अपनी मोटर सायकल सेवाराम होटल के सामने खड़ी कर चाय आडर्र देने के लिये गया लगभग एक मिनिट बाद पलट कर देखा उसकी मोटर सायकल में टंगा लाल रंग के कपड़े का थैला जिसमंे पैसे एवं पासबुक रखी थीं गायब था, वहां लगे सीसीटीव्ही कैमरे चैक कराने पर 2 अज्ञात महिलायें उसकी मोटर सायकल के पास संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी उसे लगता है उन्हीं महिलाओं द्वारा अपने एक मोटर सायकल चालक साथी के साथ मिलकर उसका पैसा वाला थैला चोरी कर ले गये हैं।

 


इस ख़बर को शेयर करें