जबलपुर में जेवर चुराने वाली नौकरानी सहित चोरी के जेवर खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:घर पर काम करने वाली नौकरानी ने मौका देखकर घर के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया,इतना ही नहीँ चोरी के जेवर ज्वेलर्स को बेंचकर अपने पिता को पैसे दिए और जब पिता की मौत हो गई तो चोरी के कुछ जेवर घर पर छिपा कर रख दिये,पुलिस ने नोकरानी सहित चोरी के जेवर खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार करते हुए चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती 12 लाख 70 रूपये के जप्त करते हुए कार्यवाही की है।

गिरफ्तार आरोपी

वहीँ गिरफ्तार आरोपियों में 1-मनीषा कहार पिता स्व मनीष कहार निवासी हनुमानवार्ड करेली जिला नरसिंहपुर मुख्य आरोपिया (नौकरानी)
2- विपिन उर्फ अभिषेक सोनी पिता लक्ष्मीनारायण सोनी, निवासी नीमखेड़ा गौर थाना बरेला ( चोरी के जेवर खरीदने वाला ज्वेलर्स)

यह है मामला 

मामला थाना संजीवनी नगर का है जहां पर  दिनांक 19-1-26 की रात्रि मयंक सिंह ठाकुर उम्र 35 वर्ष निवासी नव निवेश कॉलोनी गंगानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सौर पेनल लगाने का काम करता है उसकी ससुराल दुर्गा कालोनी संजीवनी नगर में है उसकी सासू मां कौशल्या दांगी की तबियत खराब होने से उसकी पत्नी नेहा ठाकुर अपने मायके दुर्गा कालोनी आती जाती है सासू मॉ की देखभाल हेतु मनीषा कहार को काम पर रखा है दिनांक 22-9-25 को उसकी पत्नी ने अपने सोेने चांदी के कुछ जेबरात सूटकेश में तथा कुछ जेवरात लोहे की आलमारी में रखे हुये थे तथा सासू मां के सोेने चांदी के जेवर पहले से ही आलमारी एवं सूटकेश में रखे थे, पत्नी नेहा ने दिनांक 13-1-26 केा बतायी कि मेरे सोने चांदी के जेवर जो सूटकेश एवं आलमारी में रखे थे चोरी हो गये हैं तो वह अपनी ससुराल गया तथा उक्त कमरे में दिनांक 13-1-26 की रात्रि में सीसीटीव्ही कैमरा लगाया जिसमें दिनांक 14-1-26 को रिकार्डिंग देखने पर नौकरानी मनीषा कहार कमरे में सामान आलमारी एवं सूटकेश खोलते दिख रही है। काम करने वाली मनीषा कहार ने सोने चांदी के जेवरात चोरी किये है। पत्नी द्वारा चौक करने पर सोने के 42 मंगलसूत्र, 4 हार, 2 पंचाली, 1 चौन, 2 जोड़ी बाली, 1 जोड़ी कान की चौन, 1 जोड़ी लटकन, 1 जोड़ी टाप्स, 1 जोड़ी सुई कान के सुई धागा, 5 नग अंगूठी, 1 ब्रेसलेट, 1 लोंग, 1 हाय चंद्रमा, 1 लाकेट, 3 नग भगवान के मुकुट, 1 चूड़ी, चंादी की 3 जोड़ी पायल गायब थे। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 29/26 धारा 306 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।वहीँ पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपिया की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक एम.डी. नागोतिया के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी संजीवनी नगर बी.डी. द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

नौकरानी ने निकली चोर 

वहीँ पुलिस ने जब नौकरानी मनीषा कहार पिता स्व मनीष कहार निवासी हनुमानवार्ड करेली जिला नरसिंहपुर को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ की तो नौकरानी ने बताया कि वह अलमारी की चाबी रखने के स्थान (साड़ी के नीचे) पर नजर रखती थी। उसने वर्ष 2025 में रक्षाबंधन के दिन से थोडा-थोडा कर जेवर एवं नगदी रूपये चोरी करना शुरू की थी। चुराये हुये जेवरों को एकता मार्केट (गौर) स्थित विपिन ज्वेलर्स के संचालक विपिन उर्फ अभिषेक सोनी को बेचकर मिले नगदी रूपये तथा चुराये हुये नगदी रूपये अपने पिता को दे देती थी । 3-4 माह पूर्व उसके पिता की मृत्यु हो गयी है। अभी 3 जोड चांदी की पायल चुराकर किचिन में छिपाकर रखी हूॅ।आरोपिया की निशादेही पर किचिन में छिपाकर रखी हुई चांदी की 3 जोड पायल एवं घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त करते हुये। गौर में दबिश देते हुये विपिन सोनी को अभिरक्षा में लेते हुये सघन पूछताछ करने पर मनीषा कहार से जेवर चुराना स्वीकार किया।चोरी के जेवर खरीदने वाले आरोपी विपिन सोनी से सोने के 2 हार, 02 अंगूठी, 02 पंचाली माला, 02 मंगलसूत्र पेंडल एवं 12 दाने, 02 कान की चेन, 01 हाय, 01 जोड़ी टॉप्स, 01 जोड़ी बाली, 01 चौन कुल वजन लगभग 70 ग्राम सोने के जेवर जप्त करते हुये दोनों आरोपियेां को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये आरोपिया मनीषा कहार को जेल निरूद्ध कराया गया है तथा सुनार विपिन सोनी को पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य चोरी गए सामान के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

*उल्लेखनीय भूमिका*

वहीं आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराये हुये जेवर जप्त करने में थाना प्रभारी संजीवनी नगर बी.डी. द्विवेदी, उप निरीक्षक विनोद द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक कुंजीलाल मेहरा, आरक्षक आकाश पाण्डे एवं आरक्षक धीरज मेहरा, महिला आरक्षक मेधा दुबे, महिला सैनिक आस्था केवट की सराहनीय भूमिका रही।


इस ख़बर को शेयर करें