मझौली में कट्टे से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:पुरानी रंजिश पर हत्या करने की नियत से कट्टे से फायर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए
घटना में प्रयुक्त कट्टा तथा 1 कारतूस जप्त कर कार्यवाही की है।

यह है मामला 

मामला थाना मझौली का है पुलिस के अनुसार दिनांक 15-1-26 की रात्रि मणिशंकर गौड़ उम्र 64 वर्ष निवासी ग्राम धनवाही ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मजदूरी करता है दिनांक 14-1-26 की शाम लगभग 4-30 बजे घर से बीछी तिराहा पर छोटेलाल नाई की दुकान में दाढ़ी बनवाने गया था दुकान के अंदर गांव का रोहित गौड़ की कटिंग साहिल सेन कर रहा था जैसे ही वह दुकान के अंदर घुसा रोहित ने उसे देखकर तेरी हत्या कर देता हूँ कहते हुये कमर में खुसा कट्टा निकालकर उसके सिर तरफ फायर किया, उसने अपने हाथ से रोहित गोड़ के हाथ में धक्का दिया तो कट्टे से निकली गोली उसके कान के पास से होकर दुकान के कांच पर लगी, वह वहां से भागा तो रोहित ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसके मुह में मुक्का मारा जिससे सामने वाला दांत टूट गया। दिनांक 27-12-18 को रोहित गोड़ ने अपने साथी अभिषेक गौंड़ के साथ मिलकर उसके लड़के रंजीत सिंह की हत्या कर दिये थे इसी रंजिश को लेकर रोहित ने उसकी हत्या करने की नियत से उस पर गोली चलायी है तथा मारपीट की है। रिपोर्ट पर धारा 109(1), 115(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मिट्टी के नीचे दबाकर रखा था कट्टा 

वहीँ पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुय आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सिहोरा  आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी मझोली  नेहरू खंडाते के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।वहीं गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये धनवाही मे दबिश देते हुये आरोपी रोहित गौड पिता राजेन्द्र गौड उम्र 26 वर्ष निवासी धनवाही मझोली को अभिरक्षा में लेते हुये कट्टा के सम्बंध मे पूछताछ करने पर घर के पास मिट्टी के नीचे दबाकर रखना बताया, आरोपी की निशादेही पर घर के पास छिपा कर रखा हुआ कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर उक्त कट्टा कारतूस कहॉ से प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका– प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी मझोली  नेहरू सिंह खंडाते , उप निरीक्षक सत्यनारायण कुशवाह, सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक रामजी, प्रधान आरक्षक दशेन्द्र दीक्षित, आरक्षक सुनील, रोहित, प्रतिमा शर्मा, सैनिक श्रीलाल पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें