शराब पीने के लिए रुपये न देने पर ऑटो से मारी टक्कर

जबलपुर :शराब पीने के लिए रुपये न देने पर आरोपी ने ऑटो से टक्कर मारी और फरार हो गया।मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली में दिनांक 8-1-26 को नंदा बाई अहिरवार उम्र 57 वषर् निवासी खिन्नी मोहल्ला दमोहनाका ने रिपोटर् दजर् कराई कि दिनंाक 8-1-26 को ग्वारीघाट से उसके समधौरे से चुन्नीलाल अहिरवार अहिरवार, ठग्गो अहिरवार, श्रीमति गुलाब अहिरवार एवं नोनी बाई अहिरवार मोहल्ले में गमी होने से दुख में आये थे जो सभी लोग ग्वारीघाट आटो क्रमांक एमपी 20 आर 8750 में बैठकर जा रहे थे साथ में वह भी बैठकर आगे तक जा रही थी दोपहर लगभग 3-30 बजे आटो दमोहनाका पेट्रोल पम्प के सामने पहुॅचे, उक्त आटो क्रमांक एमपी 20 आर 8750 का चालक आटो से उतरकर हम लोगों से बोला कि यहीं उतर जाओ आगे नहीं जाना है हम लोग उतर गये चुन्नीलाल नहीं उतर पाया, चुन्नीलाल ने जेब में देखा पैसे नहीं थे, आटो चालक से बोला कि पैसे क्यों निकाले तो आटो चालक बोला कि पैसे नहीं निकाले हैं, आटो चालक किराया एवं शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, चुन्नीलाल ने पैसे देने से मना किया तो आटो चालक ने चुन्नीलाल को धक्का देकर गिरा दिया आटो चालक चुन्नीलाल के ऊपर से चढ़ाते हुये आटो लेकर भाग गया।आटो चालक द्वारा चुन्नीलाल को आटो चढ़ाकर टक्कर मारने से वायें पैर, छाती, जांघ में चोटें आईं हैं।वहीँ रिपोटर् पर 115(2), 118(2),119(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


















