सतीश नायक जिला उपाध्यक्ष तों कमलेश सेन बने जिला मंत्री

इस ख़बर को शेयर करें

स्लीमनाबाद -भारतीय जनता पार्टी ने कटनी जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से यह सूची जारी की गई। जिला अध्यक्ष श्री दीपक सोनी ‘टंडन’ द्वारा जारी सूची के अनुसार संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।घोषित सूची के अनुसार कुआँ मंडल के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश नायक को जिला उपाध्यक्ष तों बाकल मंडल के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश सेन को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि नवगठित टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करते हुए आगामी चुनावों एवं कार्यक्रमों में प्रभावी भूमिका निभाएगी।विधायक प्रणय पांडेय ने दोनों ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर बधाई दी!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें