जनजातीय गौरव दिवस पर सम्मानित होंगीं जनजातीय समाज की प्रमुख हस्तियां 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के समापन पर जबलपुर में 15 नवंबर को आयोजित किये जा रहे जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। पूरे कार्यक्रम की परिकल्पना इस प्रकार की गई है कि इसमें जनजातीय समाज की संस्कृति और पंरपराओं की झलक स्पष्ट दिखाई दे।जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में होगा, इसमें प्रदेश के विभिन्न अंचलों से लगभग 45 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इनमें अधिकांश केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनजातीय वर्ग के हिट में चलाई जा रही योजनाओं के हितग्राही होंगे। इतनी बड़ी संख्या में आ रहे इन हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था के लिये कार्यक्रम स्थल को 30 सेक्टरों में बांटा गया है।कार्यक्रम में राज्यपाल  मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा, जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री  दुर्गादास उइके, प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के नर्मदा जिले से वर्चुअल संबोधन होगा।जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जनजातीय समाज की संस्कृति और पंरपराओं तथा भगवान बिरसा मुंडा, वीरांगना रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह सहित देश की आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जनजातीय महानायकों के जीवन पर केंद्रित प्रदर्शनी  लगाई जा रही है। स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा लगाई जा रही इस भव्य  और विशाल प्रदर्शनी में गोंड, बैगा, भील, कोल, कोरकू, भारिया और सहरिया जनजाति की संस्कृति को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करने अलग-अलग गैलरी बनाई जा रही है। इसके अलावा जनजातीय क्षेत्र के उत्पाद एवं व्यंजन भी इस प्रदर्शनी का आकर्षण होंगे। केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा जनजातीय वर्ग के लिये संचालित योजनाओं के स्टॉल भी प्रदर्शनी में लगाये जा रहे हैं।जनजातीय समाज के प्रमुखों तथा पद्मश्री भज्जू श्याम, पदम्  अर्जुन सिंह धुर्वे, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौंड, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रागिनी मार्को और सृष्टि सिंह सहित राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं प्रदेश का मान बढाने वाली जनजातीय समाज की हस्तियों का सम्मान भी इस कार्यक्रम में किया जायेगा।देश की आजादी के लिये संघर्ष तथा शोषणकारी औपनिवेशिक व्यवस्था के खिलाफ प्रतिरोध का नेतृत्व करने वाले जनजातीय महानायकों का स्मरण करने आयोजित किये जा रहे गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भगवान बिरसा मुंडा, वीरांगना रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह एवं टंट्या भील के चित्र पर माल्यार्पण कर करेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ के पहले मुख्यमंत्री समन्वय चौक से सृजन चौक तक रोड शो में शामिल होंगे। डॉ यादव प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा कार्यक्रम में जनजातीय समाज के लिये संचालित योजनाओं के तहत हितलाभों का वितरण और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।जनजाति गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। सिकल सेल एनीमिया तथा आदि कर्मयोगी अभियान पर केंद्रित लघु फ़िल्म का प्रदर्शन भी इस अवसर पर किया जायेगा। शालिनी एप का लोकार्पण भी इस कार्यक्रम में होगा। विदेश अध्ययन छात्रवृति योजना के तहत विदेश में अध्ययनरत जनजातीय समाज के मेधावी छात्रों का सम्मान भी कार्यक्रम में किया जाएगा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें