gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,59 हजार रुपये की घूस लेते हुए समिति प्रबंधक गिरफ्तार  

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर/छिंदवाड़ा;वेयरहाउस को ब्लैक लिस्ट न करने की एवज में 59 हजार की घूस लेते हुए समिति प्रबंधक को लोकायुक्त ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक हरीश राय का झिरपा में श्री हरि नाम से वेयरहाउस है। वेयर हाउस मैं भंडारण को सुचारू रूप से चलने देने एवं ब्लैक लिस्ट में न डालने के एवज में आरोपी मुनीम प्रसाद पटेल द्वारा 59000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी। रिश्वत लेते हुए आज आरोपी मुनीम प्रभारी समिति प्रबंधक निवासी  कार्यालय आदिम जाति एवं सेवा सहकारिता समिति मर्यादा झिरपा, तहसील तामिया, जिला छिंदवाड़ा को लोकायुक्त ने रंगे हाथ धर दबोचा लिया ।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।कार्यवाही के दौरान लोकायुक्त दल से सदस्य प्रभारी निरीक्षक उमा कुशवाहा,निरीक्षक रेखा प्रजापति जितेंद्र यादव एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें