गौवंशो को सड़को में न छोड़े गोपालक,कलेक्टर दीपक सक्सेना

जबलपुर,कलेक्टर दीपक सक्सेना ने सभी गौपालकों से कहा कि वे अपने गौवंशो को सड़को में न छोड़े। सड़कों पर गौवंश घूमने से दुर्घटना की आशंका होती है। विशेष रूप से रात्रि के समय सड़कों पर गौवंश होने पर दुर्घटनाएं होती है और यातायात भी बाधित होता है, अतः उन्होंने कहा कि लोग अपने-अपने गौवंशो को अपने गौशाला में रखे, वहीं उन्हें चारा-भूसा खिलाए,जिससे गौवंश की सुरक्षा के साथ दुर्घटनाएं भी नहीं होंगी। कलेक्टर सक्सेना ने कहा कि सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यदि सड़कों में गौवंश विचरण करते या बैठे मिलते है, तो उन्हें गौशालाओं में भेजने की कार्यवाही की जावेगी। साथ ही कहा इसमें सभी लोग सहयोग करें और रोड सेफ्टी के उपायों का पालन करें।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















