परमात्मा तक सदगुरु ही पहुंचा सकते है,स्वामी राम प्रपन्नाचार्यजी महाराज
दिपांशु शुक्ला जबलपुर। श्री सदगुरुदेव सेवा समिति पुलिस कॉलोनी गढ़ा के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन वृन्दावन धाम से पधारे स्वामी राम प्रपन्नाचार्यजी महाराज ने व्यास पीठ की पूजन अर्चन पश्चात कथा प्रारंभ की ।महाराजश्री ने कहा मानव जीवन कई व्याधियों से ग्रसित होता है अतः परमात्मा तक सदगुरु ही व्यक्ति को पहुंचा सकता है।श्रीमद भागवत मन की ग्रन्थियां को खोल देता है। अनन्त जन्मों के बाद मानव जन्म मिला है इसे सार्थक बनाना चाहिए।श्रीमद भागवत हमारी जीवन पद्धति है। इसमें भारतीय संस्कृति के दर्शन होते हैं। कथा प्रारंभ के पूर्व व्यास पीठ का पूजन अर्चन डी एस रघुवंशी, राजकुमार अवस्थी ने किया।आयोजन समिति के राजेश पटेल ने बताया की कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 तक चल रही है।हवन एवं भंडारा 29 जनवरी को होगा। इस अवसर पर डॉक्टर टी. एस . चौहान डॉक्टर अजय फौजदार एडवोकेट अमोल सिंह राजपूत, डॉ अरुण मिश्रा, दीपांशु शुक्ला,जवाहर पटेल भानु प्रताप सिंह गोविंद मेहरा,विनीत टहनगुरिया,के. एल. मेहरा, पी.सी.मेहरा राजकुमार अवस्थी नारायण पटेल राजेश तिवारी राजकुमार तिवारी जी. के.हांडा, गोविंद सिंह उपस्थित थे।