gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

निजी स्कूलों की मनमानियों का काले झंडे लगाकर किया गया विरोध प्रदर्शन

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :अभिभावक संगठन के आह्वाहन पर सैकड़ों परिवारों द्वारा अपने घरों पर काले झंडे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया, अभिभावकों की यह मांग है कि सरकार समूचे प्रदेश में संचालित 33000 से अधिक निजी स्कूलों की मनमानियों पर नियंत्रण करे, विगत कुछ समय पुर्व जबलपुर के 11, उज्जैन, भोपाल में 4–5 निजी स्कूलों पर बस कार्यवाही की गई जबकि इन्हीं शहरों में सैकड़ों निजी स्कूल संचालित किए जा रहे हैं।

कागजों तक प्रशासन की कार्यवाही 

मनीष शर्मा प्रदेश अध्यक्ष अभिभावक संगठन ने बताया कि वास्तविक रुप से अभी तक अभिभावकों को कोई भी राहत नहीं मिली है प्रशासन मात्र कागज़ी कार्यवाही में ही लगा हुआ है।प्रफुल्ल सक्सेना, संयम शर्मा, ललित दाहिया, अंकित गोस्वामी आदि ने बताया की जबलपुर, सिहोरा ,रतलाम, नौरोजाबाद, कटनी, मंडला सहित 1 दर्जन शहरों में काले झंडे लगाए गए।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें