252 किसानों ने जमा की अंश राशि, 62ने नही किया भुगतान

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए बहोरीबंद विकासखण्ड क्षेत्र के किसानों द्वारा बड़ी संख्या में आवेदन किए गए हैं। योजना के तहत किसानों को अपने खेतों में सोलर पंप लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, लेकिन अंश राशि को लेकर असमंजस की स्थिति के कारण योजना की क्रियान्वति प्रभावित होती नजर आ रही है।कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विकासखण्ड क्षेत्र के 314 किसानों ने सोलर पंप लगवाने के लिए आवेदन किए थे। इनमें से 252 किसानों ने योजना के तहत निर्धारित कृषक अंश राशि जमा करा दी है, जबकि शेष 62 किसानों द्वारा अभी तक राशि जमा कार्यालय नहीं कराई गई है। योजना के तहत किसानों को मात्र 10 प्रतिशत अंश राशि जमा करने पर 3 एचपी, 5 एचपी और 7.5 एचपी के सोलर पंप उपलब्ध कराए जाने हैं। इसके लिए किसानों से 3 एचपी पंप के लिए 20,968 रुपये, 5 एचपी पंप के लिए 30,290 रुपये तथा 7.5 एचपी सोलर पंप के लिए 41,537 रुपये की राशि जमा कराई गई है।अंश राशि को लेकर किसानों में असंतोष-किसानों का कहना है कि पहले उनसे केवल 5 प्रतिशत अंश राशि जमा कराने की बात कही गई थी, लेकिन अब 10 प्रतिशत राशि जमा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इससे कई किसान अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और अंश राशि जमा कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। यही कारण है कि योजना अब तक पूरी तरह से क्रियान्वित नहीं हो सकी है।जिले में सबसे अधिक आवेदन बहोरीबंद से बताया जा रहा है कि जिले में प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत कुल 559 किसानों ने आवेदन किए थे, जिनमें से बहोरीबंद विकासखण्ड के 314 किसानों के आवेदन सर्वाधिक हैं।
इनका कहना है – अमर सिंह एमा वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बहोरीबंद विकासखण्ड क्षेत्र के 314 किसानों द्वारा आवेदन दिए गए थे, जिनमें 252 किसानों ने अंश राशि जमा कराई है, जबकि शेष 62 किसानों द्वारा अभी तक राशि जमा नहीं की गई है। शेष किसानों से जल्द ही राशि जमा कराने की कार्यवाही की जा रही है!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















