gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को पुलिस ने 300 पाव देशी शराब कीमती लगभग 24 हजार रुपए की एवं एक्सिस वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक  आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

क्या है मामला 

मामला कटंगी थाना क्षेत्र का है थाना प्रभारी  पूजा उपाध्याय ने बताया कि चौकी बेलखाडू में आज दिनांक 9-6-24 को मुखबिर से सूचना मिल कि एक लड़का उम्र लगभग 20-22 वर्ष का काले कलर की बिना नम्बर की एक्सिस के सामने रखी 2 बोरियों में अवैध शराब कटंगी वायपास जबलपुर तरफ से बेलखाडू तरफ लेकर आ रहा है । सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार मगरहा पुल के पास घेराबंदी की गई कुछ ही देर बाद कटंगी तरफ से एक काले रंग की बिना नम्बर की एक्सिस में एक लड़का आते दिखा एक्सिस में सामने बोरी रखी थी जिसे रोककर नाम पता पूछने पर अपना नमा अमन उर्फ मोहित जायसवाल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कोड़िया थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी वर्तमान पता बाबू भाई की होटल के पास दमोहनाका बताया, बोरियों की तलाशी लेने पर 300 पाव देशी शराब रखे मिला , आरोपी अमन उर्फ मोहित जायसवाल के कब्जे से 300 पाव देशी शराब कीमती 24 हजार रुपए की एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त एक्सिस वाहन जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

*उल्लेखनीय भूमिका:-* अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपी को पकडने में चौकी प्रभारी बेलखाडू उप निरीक्षक राजेश धुर्वे सहायक उप निरीक्षक गेंदालाल विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक महेश पाण्डे, आरक्षक देवेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें