gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

छात्र नेता पर हमला करने वाले बेखौफ घूम रहे हमलावर,अभाविप ने दी उग्र अंदोलन की चेतावनी

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों पर हमला करने वाले हमलावर अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं, आज अभाविप के कार्यकर्ताओं द्वारा खितौला थाना में पुलिस को ज्ञापन सौपते हुए मांग की है की यदि 24 घँटे के अंदर हमलावर गिरफ्तार न हुए तो उग्र अंदोलन होगा।

क्या है पूरा मामला 

बताया जा रहा है की 3 जनवरी 2024 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत की एक बैठक जबलपुर में सम्पन्न हुई , बैठक के उपरांत विद्यार्थी परिषद के स्थानीय छात्र पदाधिकारी कोटा ट्रेन से जबलपुर से सिहोरा वापिस आ रहे थे तभी ट्रेन में कुछ असमाजिक तत्व चढ़े और छात्राओं के साथ जबरजस्ती अनावश्यक वार्तालाप करने लगे इसका विरोध किया गया तो सिहोरा स्टेशन उतरने पर स्टेशन के बाहर उन्ही असामाजिक तत्वों द्वारा अभाविप सिहोरा जिला संयोजक एवं परिषद के अन्य पदाधिकारियों ऊपर आत्मघाती हमला किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को गम्भीर चोटें आईं, कार्यकर्ताओं द्वारा घटना की एफआईआर खितौला थाना में लिखित कराई गई है लेकिन अभी तक आरोपी  बेखौप घूम रहे है।अभाविप ने ज्ञापन सौपते हुए मांग की है कि यदि उन आत्मघाती हमलावरों को 24 घन्टो के भीतर गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिहोरा उग्र आंदोलन करते हुए खितौला थाना का घेराव करेगी ।

इनका कहना है,सिहोरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 में विवाद हुआ था ,मामला जीआरपी का होने के कारण खितौला पुलिस ने जीरो कायमी करते हुए डायरी जीआरपी को सौप दी है।

खितौला टी आई संगीता सिंह 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें