धान उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं,कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर  संबंधित अधिकारी व सोसायटी मैनेजर्स के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में उपार्जन केंद्रों के निर्धारण, केंद्रों के संचालन के लिए समितियों एवं समूहों की उपलब्धता, मानव संसाधन, भंडारण और धान के परिवहन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य शीघ्र प्रारंभ होने वाला है और इसके लिए अब बहुत कम समय शेष है। ऐसी स्थिति में सभी संबंधित अधिकारियों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जिन क्षेत्रों में समितियों के माध्यम से उपार्जन केंद्रों का संचालन संभव नहीं है, वहां अन्य समितियों, स्व-सहायता समूहों एवं उपलब्ध संस्थाओं के माध्यम से व्यवस्था सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर विचार करें। उन्होंने समितियों की उपलब्धता तथा केंद्रों के संचालन की स्थिति का आकलन कर केंद्रों के संचालन के लिए अनुमति संबंधी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में फील्ड विजिट कर उपार्जन केंद्रों के लिए उपयुक्त स्थानों का निर्धारण करें। उन्होंने कहा कि उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करना होगा।कलेक्टर ने जिले के उपार्जन केंद्रों से संबंधित भंडारण एवं परिवहन की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि उपलब्ध गोदामों में पहले से रखे अनाज का उठाव प्राथमिकता से कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान के सुरक्षित भंडारण को प्राथमिकता दें तथा खुले में कैप लगाकर भंडारण करने से बचें, क्योंकि इससे धान के खराब होने की आशंका रहती है।उन्‍होंने कहा कि धान उपार्जन व्‍यवस्थित और समय पर हो। इसमें किसानों को परेशानी न हो इसके लिए पहले से सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित कर लें। रिजेक्टेड और नॉन-एफएक्यू धान की स्थिति पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो समितियां और समूह पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी से काम करना चाहते हैं, उन्हें अवसर दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं का तत्काल आकलन कर कार्ययोजना तैयार करें।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें