जबलपुर की मटर मंडी में टैक्स चोरी,एसडीएम ने पकड़ी चार गाड़ियां,41 हजार रुपए रुपये का लगाया जुर्माना

जबलपुर। शहर की ओरिया स्थित मटर मंडी में मंडी टैक्स की चोरी का बड़ा खेल उजागर हुआ. इस गड़बड़झाले को रोकने और मंडी कारोबार की वास्तविक स्थिति की जांच के लिए मंडी विभाग के साथ एसडीएम मदन रघुवंशी दल बल के साथ दबिश देकर मौके पर कार्रवाई शुरू की। जांच अभियान के दौरान मंडी टैक्स की चोरी करते हुए चार गाड़ियां पकड़ी गईं। इन वाहनों में मंडी शुल्क से संबंधित अनियमितताएं पाए जाने पर विभागीय टीम ने मौके पर ही कुल 41 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।बताया जा रहा है की मंडी क्षेत्र में लंबे समय से कृषि उपज के परिवहन और कारोबार में मंडी शुल्क की चोरी की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ मिलकर विभाग ने जांच कार्यवाही को रात्रि मे ही छापा मारा। कार्रवाई के दौरान वाहनों के दस्तावेजों और मंडी टैक्स से संबंधित जानकारी की पड़ताल की गई। जांच में चार वाहन ऐसे मिले, जिनमें मंडी शुल्क संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसके बाद विभागीय अमले ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया।
*चोरी पर विभाग की नजर*
मंडी टैक्स की चोरी से शासन को राजस्व का नुकसान होता है। ऐसे में ओरिया मटर मंडी में की गई यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सवाल यह भी है कि जब चार वाहन जांच में अनियमितता करते पाए गए, तो मंडी क्षेत्र में रोजाना होने वाले कृषि उपज के परिवहन और व्यापार की नियमित निगरानी कितनी प्रभावी है?विभाग की इस कार्रवाई से मंडी शुल्क की चोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। विभागीय अधिकारियों का कहना है आज की कार्यवाही मे पकडी गई टैक्स चोरी से नियमित निगरानी करने से ही राजस्व चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने की जरूरत महसूस हुई।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















