संविधान भारत की एकता, अखंडता ओर प्रगति का है मूल आधार,

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – जनपद पंचायत बहोरीबंद मै गुरुवार को भारतीय संविधान दिवस मनाया गया!कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया!जनपद सीईओ अभिषेक कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया!संविधान भारत की एकता, अखंडता और प्रगति का मूल आधार है!संविधान सिर्फ एक पुस्तक नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का पवित्र ग्रंथ है। यह समानता, स्वतंत्रता और न्याय का आधार स्तंभ है, जो हमें एकता और अखंडता के सूत्र में बांधता है!हम सभी अपने संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए एक बेहतर भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करें!भारतीय संविधान हमारा गौरव और स्वाभिमान है, जो हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है!
संविधान हमारी आत्मा है ओर इसकी हिफाजत करना हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य है!संविधान भारत की आत्मा ओर लोकतंत्र का प्राण है!संविधान हमारी प्रेरणा है, हमारा संकल्प है!हमारे लिए संविधान संस्कार है, विचार है, परम्परा है!कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित सभी को संविधान शपथ दिलाई गईं कि संविधान के मूल्यों को सदैव अक्षुण्ण रखेंगे और हम भारत के लोग विकसित तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे!साथ ही जनपद सीईओ द्वारा संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया!
कार्यक्रम में जनपद पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के मूल सिद्धांतों के अनुरूप अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और आम नागरिकों के अधिकारों एवं सम्मान के प्रति संवेदनशील रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। उल्लेखनीय है कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आधारशिला है। संविधान दिवस का आयोजन नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें