अष्टानिका पर्व पर चले इंद्रध्वज महामंडल विधान का हुआ भव्य समापन, नगर में निकला भव्य जुलूस

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद -अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर 16 नवंबर से 25 नवंबर तक तेवरी में आयोजित श्री 1008 इंद्रध्वज महामंडल विधान, वेदी प्रतिष्ठा एवं कलशारोहण महोत्सव का अत्यंत भव्य, गरिमामय और भक्तिमय वातावरण में सानंद समापन हुआ। यह आयोजन परम पूज्य शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद तथा प्रतिष्ठाचार्य पंडित सत्येंद्र कुमार जैन के पावन निर्देशन में संपन्न हुआ। विधान के दौरान आचार्य श्री के संगस्थ भैया जी श्लोक जैन का भी पावन सानिध्य प्राप्त हुआ, जिन्होंने प्रतिदिन सायं प्रवचन देकर श्रद्धालुओं को धर्म उपदेश दिया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व मंदिर प्रांगण में वैदिक और धार्मिक विधि-विधान के साथ बड़े ही धूमधाम से शांति हवन आयोजित किया गया। हवन कुंड में आहुतियां देते समय श्रद्धालुओं में विशेष भक्ति भाव दिखाई दिया। इस पावन हवन में समाज के महिला-पुरुषों, युवाओं और बच्चों सहित सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा विश्व शांति, जनकल्याण और सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
हवन के उपरांत आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले, सेवा प्रदान करने वाले और विभिन्न व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले सभी लोगों का विधिवत सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान समाजजनों ने एक-दूसरे के प्रति आभार व्यक्त किया और आयोजन की सफलता पर हर्ष जताया।इसके पश्चात पूरे नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान धार्मिक जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे नगर का वातावरण अत्यंत पावन और उत्साहपूर्ण बन गया।आयोजन के अंत में विधान के सौधर्म इंद्र जिनेंद्र कुमार जैन की ओर से संपूर्ण समाज के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। इस वात्सल्य भोज में समाज के सभी परिवारों ने सपरिवार सहभागिता की और स्नेह व सौहार्द के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ यह धार्मिक आयोजन यादगार और सफल समापन के साथ संपन्न हुआ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















