डंडे से पीट- पीट कर पति ने पत्नी की कर दी हत्या 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी वहीँ सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला 

मामला चरगवां थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना चरगवाॅ में दिनाॅक 8-10-26 को ग्राम भिडकी मे एक महिला की मृत्यु होने की सूचना पर थाना प्रभारी चरगवाॅ  सरोजनी चैकसे हमरा स्टाफ के पहुंचा जहाॅ अभिनंदन भूमिया ठाकुर उम्र 20 वषर् निवासी ग्राम भिडकी ने बताया कि वह ड्राईवरी करता है। सुकरती भूमिया उसकी बुआ है एवं नेमचंद फूफा है। दिनाॅक 7-11-26 की रात 9-10 बजे फूफा नेमचंद उसकी बुआ सुकरती बाई के साथ मारपीट कर रहे थे तो वह एवं उसके पिता राजू भूमिया ने फूफा नेमचंद के पास जाकर समझा दिये थे। रात 2 बजे लडने की आवाज आयी तो वह एवं उसके पिता पुनः पहंुचे तो देखा कि फूफा नेमचंद बुआ सुकरती बाई के साथ मारपीट कर रहे थे जिससे बुआ के सिर मे चोट आ गयी बुआ मकान की देहलान मे गिर गयी उसने विरोध किया तो फूफा बोला हमारा पति पत्नि का मामला है तुम बीच मे मत बोलो तो वह एवं पिता दोनों घर आ गये थे। सुबह लगभग 7-30 बजे वह एवं पिता बुआ के घर पहुंचे तो देखा कि बुआ सुकरती बाई घर के दहलान मे मृत अवस्था मे पडी थी जिनके सिर, पैरों मे चोटे थी। फूफा नेमचंद भूमिया ठाकुर ने डण्डे से हमला कर बुआ सुकरती बाई उम्र 42 वषर् की हत्या कर दी है।वहीं सूचना पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निदेर्श पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 3  मनीष भारद्वाज (भा.पु.से), नगर पुलिस अधीक्षक बरगी  अंजुल अयंक मिश्रा, एफएसएल अधिकारी डाॅक्टर नीता जैन मौके पर पहुंचे।वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में पंचनामा कायर्वाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आराोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनीष भारद्वाज (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक बरगी  अंजुल अयंक मिश्रा के मागर्दशर्न में थाना प्रभारी चरगवाॅ  सरोजनी चैकसे के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।गठित टीम द्वारा सरगमीर् से तलाश करते हुये ग्राम नरर्ई में दबिश देते हुये आरोपी नेमचंद भूमिया ठाकुर उम्र 44 वषर् को अभिरक्षा में लेते हुये घटना में प्रयुक्त डण्डा जप्त करते हुये विवेचना मे लिया गया।
उल्लेखनीय भूमिका- पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी पति को पकडने में थाना प्रभारी चरगवाॅ  सरोजनी चैकसे के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश पटेल, सउनि रामसिंह जाट, प्रधान आरक्षक ओमकार पाठक, आरक्षक विजय बरकडे, दीपक धारू, विपुल की सराहनीय भूमिका रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें