घर की सफाई करते लगा करेंट,युवक की मौत

जबलपुर:घर मे सफाई करते समय एक युवक करेंट की चपेट में आ गया घटना के बाद आनन फानन में परिजनों द्वारा युवक को अस्पताल पहुँचाया गया लेकिन जब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
जांच में जुटी पुलिस
मामला पनागर थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना पनागर में दिनांक 31-10-26 को टिंकू चैधरी उम्र 27 वषर् निवासी लोहिया पुल इमलई ने सूचना दी कि वह राजमिस्त्री का काम करता है आज सुबह लगभग 9 बजे बड़े पिताजी भागचंद चैधरी के बेटे अनिल चैधरी उम्र 32 वषर् के साथ गांव में प्लास्टर करने गये थे वहां से दोपहर लगभग 1 बजे अपने अपने घर खाना खाने आये थे अनिल चैधरी के घर की पुताई का काम चल रहा था कुछ देर बाद बड़े पिता जी भागचंद के घर से चिल्लाने की आवाज आने पर जाकर देखा भाई अनिल चैधरी के घर के अंदर बेहोशी हालत में पड़ा था उनके घर में खिड़की के पास लोहे की कूलर भी रखा था बड़ी मम्मी ज्ञान बाई ने बतायी कि अनिल चैधरी सफाई करते समय खिड़की की राड को पकड़कर चिपक गया जिसमंे बिजली का करंट रहा होगा, भाई अनिल को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल पनागर लेकर गये, डाक्टर ने चैक कर अनिल चैधरी को मृत घोषित कर दिया। अनिल चैधरी की मृत्यु बिजली करंट लगने से हुयी है।वहीँ सूचना पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच सुरु कर दी है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















