बेसहारा बेटी के घर पहुंचकर मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन

इस ख़बर को शेयर करें

 

स्लीमनाबाद:समाज सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जबलपुर संभाग एवं कटनी जिला टीम द्वारा ग्राम मटवारा, स्लीमनाबाद, जिला कटनी निवासी दीक्षा महोबिया के घर पहुंचकर सहायता प्रदान की गई।दीक्षा महोबिया एक असहाय, अनाथ एवं बेसहारा बेटी हैं, जिनके जीवन में माता-पिता का सहारा नहीं है। उनकी कठिन परिस्थितियों की जानकारी मिलने पर ट्रस्ट की टीम ने स्वयं उनके घर पहुंचकर उनकी स्थिति जानी और यथासंभव सहायता उपलब्ध कराई।इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दीक्षा को भरोसा दिलाया कि वह स्वयं को अकेला न समझें। ट्रस्ट परिवार उनके साथ खड़ा है और भविष्य में भी उनकी जरूरत के अनुसार हर संभव सहयोग करने का प्रयास करेगा। मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट टीम से श्रीमती अनीता दुबे प्रदेश सचिव , श्रीमती नीतू शर्मा जबलपुर संभाग अध्यक्ष , जिला कटनी से सुरेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष.श्री अनिल हल्दकार जिला संयोजक,श्री आनंद जायसवाल जिला प्रभारी,श्रीमती पुष्पलता जिला उपाध्यक्ष,,श्री अरविंद हल्दकार जिला मीडियाप्रभारी,बहोरीबंद तहसील से श्री महेंद्र हल्दकार तह.अध्यक्ष, सतेंद्र काछी तह.उपाध्यक्ष.सिहोरा तहसील से मोहमद सईद तह.अध्यक्ष, श्री नवल सिंह राजपूत तह. संरक्षक,नवल किशोर यादव तह. मीडिया प्रभारी,नितिन सोनी-विकास काछी,सतेंद्र हल्दकार.कार्यकारिणी स़दस्य उपस्थित रहे|ट्रस्ट टीम ने कहा कि समाज में ऐसे जरूरतमंद, असहाय एवं बेसहारा लोगों की मदद करना ही मानवता की सच्ची सेवा है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुद को समाज से उपेक्षित और अकेला महसूस न करे।इस मानवीय पहल के माध्यम से ट्रस्ट ने समाज के लोगों से भी अपील की कि वे जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं और मानवता के इस सेवा भाव को मजबूत बनाएं।मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें