भारत क़े भविष्य की असली ताकत है युवा -विधायक प्रणय पांडेय

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद मे विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ!कार्यक्रम क़े मुख्य अतिथि विधायक प्रणय पांडेय रहें!कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रणय पांडेय ने कहा कि भारत क़े भविष्य की असली ताकत युवा है!युवा सरदार पटेल की कर्तव्यनिष्ठा, संगठन क्षमता ओर राष्ट्रीय हित की भावना से प्रेरणा ले तो विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा!उन्होंने बताया कि पटेल ने यदि अपने मजबूत इरादों ओर शक्ति से भारतीय राज्यों को एकीकृत करने मे अपनी भूमिका नहीं निभाई होती तो आज भारत का वह रूप नहीं होता जैसा हम देखते है!उन्होंने युवाओं की बढ़ती भागीदारी ओर उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की!
विकसित भारत युवा संसद भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मेरा भारत प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से चलाई जाने वाली एक प्रमुख पहल है।इसका मुख्य लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को एक ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने के संकल्प में देश के युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
यह युवाओं को संसदीय कार्यप्रणाली, शासन, सार्वजनिक नीति और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करती है।इसका उद्देश्य युवाओं में तार्किक चिंतन, संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करने की क्षमता बढ़ाना है!भारत में युवा संसद से जुड़ने के लिए मुख्य रूप से दो आधिकारिक और लोकप्रिय माध्यम हैं: राष्ट्रीय युवा संसद पोर्टल और ‘माय भारत’ पोर्टल।आप इनमें से किसी एक तरीके से जुड़ सकते हैं!राष्ट्रीय युवा संसद पोर्टल के माध्यम से स्कूल, कॉलेज और आम नागरिक युवा संसद कार्यक्रमों से जुड़ सकते हैं!कार्यक्रम क़े अंत मे विकसित भारत युवा संकल्प का लिया गया!इस दौरान पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव,म्रृदुल द्विवेदी,प्रकाश गुप्ता, गोविंद सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश व्यौहार, वीरेंद्र श्रीवास्तव, आलोक सिंह, रोहित गुप्ता, आकाश यादव, संस्कार वाजपेई सहित की महाविद्यालय स्टॉप व छात्र -छात्राओं की उपस्थिति रही ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















