राष्ट्रीय एकता दिवस क़े रूप मे मनाई गईं लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस क़े रूप मे मनाई गईं!
इस अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत(नेहरू युवा केंद्र )द्वारा सांदीपनि शासकीय स्कूल स्लीमनाबाद मे एकता रैली व शपथ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया!

यूनिटी मार्च मै छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया!एकता रैली मै हाथ में तिरंगा झंडा, एक भारत–श्रेष्ठ भारत, एकता में शक्ति, सरदार पटेल अमर रहे जैसे नारे गूंजते रहे!एकता रैली सांदीपनि स्कूल से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए हनुमान मंदिर से होते हुए स्कूल पहुंची!

देश की एकता ओर अखंडता सरदार पटेल की देन 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता सरदार पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व की ही देन है! हमें संकल्प लेना चाहिए कि राष्ट्र पहले है उसके बाद हम स्वयं!उन्होंने बताया कि देश की स्वाधीनता संग्राम से लेकर आजाद भारत के निर्माण तक प्रदेश को बनाने में कई महापुरुषों ने अपना अहम योगदान दिया है परंतु जो धार उनके चरित्र में दिखता है वह असाधारण है!स्वतंत्रता के पश्चात राज्यों को इंटीग्रेट करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है और यह भी कहा जाता है कि अगर सरदार पटेल के प्रयास नहीं हुए होते तो भारत का स्वरूप खंड-खंड में बंटा हुआ नजर आता! उन्होंने माई भारत द्वारा युवाओं को राष्ट्र-निर्माण से जोड़ने की पहल किए जाने की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजकों व युवाओं को शुभकामनाएं दीं!जिला पंचायत सदस्य ने युवाओं से आव्हान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शो को अपनाते हुये देश निर्माण मै अपनी सक्रिय भूमिका निभाए!

भविष्य की असली ताकत है युवा

वही जनशिक्षक डॉ दिलीप त्रिपाठी ने कहा कि भारत के भविष्य की असली ताकत युवा हैं!यदि वे सरदार पटेल की कर्तव्यनिष्ठा, संगठन क्षमता और राष्ट्रीय हित की भावना से प्रेरणा लें तो विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा!
उन्होंने बताया कि पटेल जी ने यदि अपने मजबूत इरादों और शक्ति से भारतीय राज्यों को एकीकृत करने में अपनी भूमिका नहीं निभाई होती तो आज भारत का वह रूप नहीं होता जैसा हम देखते हैं!उन्होंनेयुवाओं की बढ़ती भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की!इस दौरान एस. उइके, राकेश रैदास, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रामकुमार जाटव, सुश्री ज्योति साहू, सुश्री दीपिका गोस्वामी सहित स्कूली विद्यार्थियों की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें