बरही में कांग्रेस की सभा में उमड़ी हजारों की भीड़,जीतू पटवारी बोले,देश में वोट चोरों, प्रदेश में भ्रष्टाचार और जिले में माफियाओं का राज

सुग्रीव यादव कटनी– विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बरही में आयोजित जन आक्रोश सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। पटवारी ने कहा, “देश में वोट चोरों का शासन है, प्रदेश में भ्रष्टाचार की सरकार है और जिले में माफियाओं की सरकार है।” उन्होंने प्रदेश सरकार को ‘हत्यारी सरकार’ करार देते हुए सागर, बालाघाट, छिंदवाड़ा और इंदौर में हुई मौतों का उल्लेख किया।

पटवारी ने नगर निकायों में बाल्टी, ब्लफ और फिनायल की खरीदी में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सरकारी धन के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया। उन्होंने खनन माफिया और आदिवासियों की जमीन छीने जाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता के पैसे का हिसाब लिया जाएगा और आदिवासियों की जमीन वापस दिलाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने 1 लाख 47 हजार हेक्टेयर जमीन का उल्लेख किया।पटवारी ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराया गया तो कथित काली कमाई का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बरही, विजयराघवगढ़ और कैमोर में बाईपास नहीं बनने पर भी सवाल उठाए। राहुल गांधी के वोट चोरी अभियान के समर्थन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक तारीख को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।
उमंग सिंघार ने उठाए बिजली, खाद और महानदी पुल के सवाल
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने वोट चोरी और ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए भाजपा पर संविधान की मर्यादाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चयन जनता की इच्छा के बजाय पार्टी की मर्जी से किया जाता है। सिंघार ने दावा किया कि इस बार जनता के सपनों के अनुरूप सरकार बनेगी। सभा के दिन सुबह से बिजली बंद होने पर उन्होंने सवाल किया कि आखिर बिजली किसने बंद कराई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 25 साल से भाजपा की सरकार होने के बावजूद महानदी पर पुल नहीं बन पाया, जिससे आमजन प्रभावित हैं। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात कही। किसानों को खाद नहीं मिलने पर सिंघार ने कहा, “चलो खेत, प्याज- रोटी खाएंगे और पूछेंगे कि खाद मिली कि नहीं।” उन्होंने आदिवासियों के जमीन पट्टे छीने जाने, कटनी में आईटीआई नहीं बनने और फैक्ट्रियां खुलने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया।
स्थानीय मुद्दों पर भी सरकार को घेरा
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संदीप बाजपेयी ने कहा कि उमंग सिंघार विधानसभा में सरकार को हमारे जांबाज प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पूरे प्रदेश में जनता से जुड़े मुद्दे उठाकर सरकार को लगातार घेर रहे है। उन्होंने क्षेत्र में रेत के अवैध खनन, महानदी पुल और बरही से लगे बफर जोन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को जंगली जानवरों से सुरक्षा मिलना भी जरूरी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने स्थानीय जनसमस्याओं को उठाया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया। सभा को पूर्व विधायक फुंदेलाल मार्को और जिला कांग्रेस प्रभारी मनु मिश्रा ने भी संबोधित किया। सभा के मंच पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, युवा नेता अंशु मिश्रा, गोल्डन पांडे, मोहम्मद इजराइल, अजय खटीक, पूर्व विधायक बसंत सिंह, प्रियदर्शन गौर, रामनरेश त्रिपाठी, अंबिका प्रसाद लाला महाराज, गुड्डू बड़गैयां, शहजाद हुसैन रिजवी, सुरेंद्र दुबे, गुड्डू तिवारी, बीडी अवस्थी, अजय वर्मा, अनुराग ताम्रकार, अनोज पाठक, अमित गुप्ता, विकास गुप्ता, शाहिद हुसैन, गणेश राव, शैलेंद्र शुक्ला, रंजीत सिंह, मनोज गुप्ता और पंकज गौतम सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















