सिहोरा में रेत का अवैध उत्खनन जारी,शाम ढलते ही सक्रिय हो जाते हैं रेत माफिया

जबलपुर:हिरन नदी के कुछ घाटों से रेत का अवैध उत्खनन जारी है, सूत्रों की मानें तो शाम ढलते ही रेत माफिया सक्रिय हो जाते हैं, तो वहीँ ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है,
बिगड़ रहा नदी का स्वरूप
वहीं रेत के अवैध उत्खनन के चलते विगत 7 वर्षो से गर्मी आते ही हिरन नदी सूखने लगी है,इसके साथ ही हिरन नदी का प्राकृतिक स्वरूप भी बिगड़ रहा है,हलाकि ये सब जानकारी होने के बाद भी प्रशासन रेत के अवैध उत्खनन पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रहा है।
कार्यवाही की मांग
वहीं सूत्रों की मानें तो सिहोरा तहसील के भाटा दोन सहित कचनारी घाट सहित अन्य घटना से रेत का अवैध उत्खनन जारी है,वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है की जल्द से जल्द कार्यवाही कर रेत के अवैध उत्खनन पर प्रतिबंध लगाया जाये।वहीं इस सबंध में एसडीएम सिहोरा से दूरभाष पर सम्पर्क किया गया लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















