माढ़ोताल में पति पत्नि पर प्राणघातक हमला,अधारताल में दम्पति के साथ मोबाइल व मंगलसूत्र की लूट

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर:घर के बाहर एक पति पत्नी पर बदमाशों ने प्राणघातक हमला करते हुए गम्भीर चोटें पहुँचा दी तो वहीं सुबह सबेरे एक दम्पति के साथ मोबाइल व मंगलसूत्र की लूटकर लुटेरे फरार हो गए।मामला दो अलग -अलग थाना क्षेत्रों के हैं शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

पति पत्नी पर प्राणघातक हमला 

पहला मामला थाना माढ़ोताल का है जहाँ पर दिनाॅक 20-10-26 की रात जय नामदेव एवं श्रीमति नीतू नामदेव मारपीट मे घायल होने पर थाने आये जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। श्रीमति नीतू नामदेव उम्र 30 साल निवासी बजरंग नगर थाना माढ़ोताल ने रिपोटर् दजर् करायी कि वह घरेलू काम करती है। उसके जय नामदेव पति स्थानीय कपड़े की दुकान में काम करते हैं। दिनांक 20.10.26 को रात्रि करीबन 9.00 बजे वह अपने पति के साथ अपने घर के अन्दर थी। तभी घर के सामने गाली-गलौच करने की आवाज सुनाई दी। कुछ देर बाद हमारे घर के दरवाजे पर आवाज आई, तो वह अपने पति के साथ दरवाजा खोलकर बाहर निकली। दो लड़के घर के सामने खड़े थे, उसके पति ने दोनों को डाँट कर भगा दिया, जिसके बाद दोनों लड़के स्कूटी से भाग गए।इसके लगभग 10 से 15 मिनट बाद, वह और पति अपने बच्चे के साथ बाहर जाने के लिए निकले थे, तभी वह लड़का अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ वापस आया। उस व्यक्ति ने अपने पास से एक धारदार हथियार निकाला और उसके पति पर हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोट आई और अत्यधिक खून निकलने लगा। साथ आए अन्य लड़कों ने भी मारपीट की, जिससे शरीर में कई जगह चोटें आईं। जब वह बीच-बचाव करने गई, तो उस पर भी हमला किया गया जिससे उसे भी चोटें आईं। रिपोटर् पर अप.क्र.- 874 / 2026 धारा 118(1) 109(1) ,3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दम्पति के साथ मोबाइल व मंगलसूत्र की लूट

वहीँ दूसरा मामला थाना अधारताल का है जहाँ पर दिनंाक 20-10-26 की रात सुमेर सिंह लोधी उम्र 30 वषर् निवासी सोमकला थाना बहोरीबंद जिला कटनी वतर्मान पता प्रदीप मेटल कम्पनी अधारताल ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह रिछाई वेयर हाउस के पास अधारताल में रहकर काम करता है दिनंाक 20-10-26 की सुबह लगभग 6-30 बजे पत्नी रश्मि लोधी के साथ पैदल रेल्वे पुल के पास अपनी कम्पनी जा रहा था तभी 2 अज्ञात लड़के वहां पर खड़े थे जो उसका मोबाइल छीनकर भागे उसकी पत्नी उसे बचाने लगी तो दूसरे लड़के ने उसके पत्नी के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र लूट कर उसके साथ हाथपाई कर गदर्न में चोट पहुॅचा दी तथा दोनों भाग गये। उसका मोबाइल लूटने वाला चितकबरे रंग की शटर् पहने था दोनों लड़कों की उम्र 18-19 वषर् होगी।वहीँ रिपोटर् पर धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें