मंगलवार की मंगल बेला में दी गई माँ को विदाई,आदिशक्ति को बिदाई देने उमड़ा आस्था का सैलाव,देखें वीडियो

सिहोरा– नगर का मुख्य दशहरा चल समारोह मंगलवार को भक्तिमय महौल में सिहोरा नगर पालिका के संयोजन में निकला जिसमें आदिशक्ति को बिदाई देने हजारों भक्तों की भीड़ सड़कों पर देखने को मिली।चल समारोह में कुल 11 प्रतिमाएं ही इसमें शामिल हुई।
अपार जन सैलाव ने दी माता को बिदाई
नगर के मुख्य चल समारोह शुभारंभ स्थल कटरा मोहल्ला में कुछ को छोड़ दें तो बाकी पार्षदों सहित अनेक गणमान्य नागरिकों का गायब रहना चर्चा विषय बना रहा। जबकि यह समारोह किसी पार्टी का न होकर शहर का दुर्गा उत्सव था जिसमें सभी को शामिल होना था पर ऐसा हो न सका।लगता है कुछ लोगों का उदेश्य केवल चुनाव जीतने तक ही सीमित रहता है। चल समारोह मार्ग के दोनो तरफ बैठे हजारों भक्तों में शामिल बच्चे युवक युवतियां बुर्जुग सहित अपार जन सैलाब मां भगवती को विदाई देने आतुर नजर आया।
*विधायक ने किया प्रथम प्रतिमा का पूजन*
इस बार रात्रि करीब 8.30 बजे कटरा मोहल्ला से प्रारम्भ हुए चल समारोह में शामिल गढिया मोहल्ला द्वारा स्थापित माता महाकाली की प्रथम प्रतिमा का विधायक संतोष बरकडे,नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे,उपाध्यक्ष शारदा तिवारी
,मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप झारिया आदि ने पूजन अर्चन किया चल समारोह झंडा बाजार,काल भैरव चौक सरावगी मोहल्ला,हरदौल मंदिर,बाबाताल से होकर निकला जो हिरन नदी मझंगवा घाट खितौला में प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। विसर्जन का क्रम शाम 5 बजे से प्रारम्भ हो गया था जो सुबह तक चलता रहा। नगर पालिका के सुशील वर्मा ने बताया रात्रि में करीब चार दर्जन से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका था। दुसरे दिन भी सुबह से शाम तक प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम चलता रहा ।
* चुस्त दुरुस्त दिखा पुलिस,प्रशासन*
एसडीएम ज्योति परस्ते,नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा,सीएओ प्रदीप झारिया के साथ एंव सिहोरा थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को,खितौला थाना प्रभारी चन्द्रकांत झा दल बल के साथ चल समारोह के साथ सिहोरा खितौला एंव विसर्जन स्थल में व्यवस्था बनाने में सक्रिय दिखे जिससे चल समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
*ये प्रतिमायें चल समारोह में हुईं शामिल*
नगर के एतिहासिक दशहरा चल समारोह में जयमानस गढिया मोहल्ला,समर्पण दुर्गोत्सव जैन मंदिर के पीछे, स्टार युवा समिति,विजय ज्योति कटरा मोहल्ला,संगम युवा समिति,अखंड ज्योति गढिया मोहल्ला,युवा संगम समिति,जय मां समिति,जय ज्योति आजाद चौक सहित अन्य समितियों की प्रतिमाएं शामिल रही। प्रतिमाओं का जगह जगह भक्तों ने पूजन कर आशिर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पार्षद बेबी विनय पाल,गीता पटेल,किशन जानवानी,ख्याल दास जानवानी, राजेश दाहिया,सारिका साहू,साधना साहू,प्रमोद चौधरी, वर्षा ठाकुर,सुप्पी बर्मन,सुग्रीव श्रीवास,सोनू मिश्रा आदि उपस्थित थे।
*भक्तों के लिये रात भर चले भंडारे
शिवमंदिर बाबाताल में झंकार समिति,बरा मोहल्ला खितौला में वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद अजय बेटू शर्मा द्वारा चल समारोह में शामिल हजारों भक्तों के लिए विशाल भंडारे रात भर चलते रहे। इसी तरह विसर्जन स्थल हिरन नदी घाट पर पर समाजसेवी विजय जानवानी द्वारा चाय बिस्किट की व्यवस्था सभी के लिए की गई थी।
*नगर पालिका की व्यवस्था को सभी ने सराहा*
विसर्जन स्थल नृसिंह मंदिर घाट हिरन नदी में प्रतिमा विसर्जन के लिए नगर पालिका सिहोरा द्वारा की गई शानदार व्यवस्था को सभी ने सराहा चल समारोह एंव विसर्जन स्थल पर की गई व्यवस्था में नगर पालिका के देवेन्द्र व्यास,नमन श्रीवास्तव,संतोष सूर्यवंशी,राजेश ठाकुर,मयंक जैन,संतोष तिवारी,अमर चौहान,त्रिलोक नारायण पाठक,विजय बैगा,सुजीत पटेल,प्रदीप पांडे,संतोष बैगा,कल्पना दिक्षित,अनिकेत तिवारी,कृष्णा विल्हा,बब्लू महोबिया,रवि बर्मन आदि का सराहनीय योगदान रहा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















