ज्वारे जुलूस मैं दिखा भक्ति का संगम,उमड़ा जनसैलाब, मन्दिरों में हुए अनुष्ठान, जवारों का हुआ विसर्जन

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद–  शारदेय नवरात्र का पावन पर्व नौ दिनों तक चले देवी पूजन के बाद सोमवार को नवमी तिथि पर हवन पूजन के साथ शारदेय नवरात्र का समापन हुआ। नौ दिनों तक शक्ति की साधना के बाद देवी मंदिरों में वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन-अनुष्ठान किया गया। नवरात्र व्रतधारकों ने कन्याभोज , हवन-पूजन करके शक्ति की आराधना का देवी देवालयों सहित मन्दिरो में कन्याभोज आयोजित हुए। जरूरतमंदों व गोवंश को खिलाकर पुण्य की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने भोजन के पैकेट बनाकर भी कन्याओं को पहुंचाया। कुछ लोगों ने गरीबों को भोजन कराया।

जुलूस के साथ जवारे विसर्जित

नवमी तिथि पर देवी मंदिरों मैं बोए गए ज्वारे व मन्नत कलश लेकर भक्त चले।नवमी पर आदिशक्ति के 9 वे रूप माँ सिद्दीदात्री की पूजा अर्चना की।पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई।स्लीमनाबाद के चंडी माई मंदिर से ढोल नगाड़ों की धुन पर ज्वारे जुलूस निकला जो कटनी नदी मैं जाकर विसर्जित किया गया।वही ग्राम कोहका मैं भी ज्वारे जुलूस निकला जो सरोवर मैं जाकर विसर्जित किया गया।वही धरवारा मैं भी ज्वारे जुलूस निकाला ।जहां कलाकारों के द्वारा कलाकृतिया दिखाई गई।

1251 कलश लेकर निकली नारी शक्ति

प्रसिद्ध तिंगवा मंदिर मे 1251कलश बोए गए थे।नवरात्र की नवमी पर दिनभर पूजा अर्चना का दौर चला व देर शाम ज्वारे जुलूस निकाला गया।1251 कलश लेकर नारी शक्ति अपने सिरों पर धारण कर निकली तो शक्ति की उपासना का अपार जनसैलाब दिखा।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा!
कलाकारों के द्वारा भी विभिन्न कलाकृतियां दिखाई गई।
वही प्रसिद्ध खड़रा स्थित शारदा मंदिर मे मातारानी के दर्शन करने भक्तो का सैलाब उमड़ा।मातारानी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।दूरदराज क्षेत्र से लोग पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुचे।देर शाम मातारानी के दरबार मै बोये गए ज्वारे व मन्नत कलश को सिर पर धारण कर लोग चले।ज्वारे जुलूस मैं ढोल नगाड़ों की धुन पर देवी भगत गाते हुए भक्तगण चल रहे थे।देर शाम ज्वारे विसर्जित किये गए।वही मरही माता मंदिर से भी ज्वारे जुलूस निकाला जिन्हें सरोवर मैं विसर्जित किया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें