बैतूल में नवरात्रि पर्व पर भक्ति की धूम, देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे

इस ख़बर को शेयर करें

 

बैतूल।* शारदीय नवरात्रि के समापन पर बैतूल शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में भक्तिमय माहौल रहा। श्री कृष्ण मंदिर गंज, बिजासनी माता मंदिर, शनि मंदिर, माता मंदिर पेट्रोल पंप गंज, दुर्गा मंदिर टैगोर वार्ड गंज सहित बालाजीपुरम, गंज, कोठी बाजार और सदर के सभी दुर्गा पंडालों में विधि-विधान से हवन, पूजन, कन्या पूजन, घट विसर्जन और महाआरती का आयोजन किया गया।नवरात्रि के नवें दिन सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माता मंदिर गंज पेट्रोल पंप में आज सुबह हवन और कन्या भोज आयोजित हुआ।बिजासनी माता मंदिर समिति से जुड़े सुनील हिरानी ने बताया कि रविवार को हवन पूजन हुआ सोमवार को भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा और दुर्गा माता की आरती के बाद कन्या पूजन किया गया तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें लगभग चार से पांच हजार लोगों ने भंडारा प्रसादी ग्रहण की साथ ही दशहरे पर प्रातः 6 बजे 9 दिवसीय अखंड ज्योति के बाद घट विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण करते हुए ताप्ती नदी पहुंचेगी जहां घट विसर्जित होगी।श्री कृष्ण मंदिर ट्रस्ट गंज के अशोक दीक्षित ने बताया कि आज सोमवार को हवन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।शनि मंदिर गंज के पंडित लवकुश मिश्रा के अनुसार रविवार को विशेष हवन पूजन आयोजित हुआ, सोमवार सायं 7:30 बजे घट विसर्जन के बाद आरती करके कन्या भोज और भंडारे का आयोजन होगा। दुर्गा मंदिर टैगोर वार्ड गंज से जुड़े बिल्डर्स संदीप सोनी ने बताया कि रविवार को हवन पूजन के बाद सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा जगह-जगह भव्य आरती माता की गई। इस दौरान ” सारे बोलो जय माता दी” के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।समितियों ने बताया कि नवरात्रि के 9 दिनों तक रोजाना आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया गया। दशहरे पर सभी पंडालों में घट विसर्जन किया जाएगा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें