ग्रामों का भ्रमण कर स्वामित्व योजना के कार्यों में तेजी लाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

जबलपुर,कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने रविवार के दिन विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने धान पंजीयन के सत्यापन, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण, किसानों की ई-केवायसी तथा स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत सूखा में ली कार्यों की जानकारी
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा जनपद पंचायत पनागर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सूखा पहुंचे। यहां उन्होंने धान पंजीयन सत्यापन, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों तथा स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री के कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने ग्रामीणों की पट्टा वितरण और पेंशन संबंधी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे, तहसीलदार श्री नीरज तखरिया, सरपंच डॉ. रितेश सिंह ठाकुर तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत मंगेला में पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी कराने के निर्देश
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा जनपद पंचायत पनागर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगेला पहुंचे। यहां उन्होंने धान पंजीयन सत्यापन, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों तथा स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री के कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने पटवारियों को पात्र हितग्राहियों से संपर्क कर संबंधित कार्य पूर्ण कराने तथा उनकी ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
ग्राम बेलखाड़ू में स्वामित्व योजना के कार्यों की समीक्षा
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्राम बेलखाड़ू पहुंचकर स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी और रजिस्ट्री के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पटवारी को ग्राम के कोटवार के साथ समन्वय बनाकर पात्र हितग्राहियों से संपर्क करने तथा ई-केवाईसी और रजिस्ट्री का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
ग्राम पिपरिया में पटवारी के कार्य की सराहना
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्राम पंचायत बघौड़ा के ग्राम पिपरिया में दुर्गा पंडाल पहुंचकर स्वामित्व योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान पटवारी ने उन्हें कार्य की प्रगति से अवगत कराया।कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पटवारी द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए योजना के कार्यों में और अधिक प्रगति लाने के निर्देश दिए।
ग्राम जुझारी में स्वामित्व योजना के कार्यों का लिया जायजा
कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा पनागर के बाद जनपद पंचायत सिहोरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत जुझारी पहुंचे। यहां उन्होंने स्वामित्व योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति के संबंध में चर्चा की।इस दौरान एसडीएम ज्योति परस्ते एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों से किया संवाद, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित
कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने जनपद पंचायत सिहोरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत जुझारी के भवन में कक्षा नवमीं व दसवीं में फेल होने वाले विद्यार्थियों को एनजीओ नवाचार समाज सेवी संस्थान के दिव्या लोधी द्वारा पढ़ाए जाने वाले विद्यार्थियों से संवाद किया।कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पढ़ाई के दौरान उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित शिक्षिका को आवश्यक निर्देश दिए।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















