1121 मीटर की निकली विशाल चुनरी यात्रा, विश्व कल्याण की गईं कामना

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – शारदेय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है!भक्त मातारानी की आराधना मे लीन है!
शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार को शिव भक्तों ने शिवशक्ति के नाम पर एक भव्य और ऐतिहासिक चुनरी यात्रा निकाली। रुपनाथ मंदिर से शुरू होकर तिगवा मंदिर तक निकाली गई यह यात्रा 1121 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा थी!जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।यात्रा के दौरान पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालु ढोल, नगाड़े और अन्य पारंपरिक बाजे-गाजे के साथ जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। “जय शिव शक्ति”, “हर हर महादेव” और माता के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कई भक्तों ने सिर पर चुनरी का एक हिस्सा रखकर यात्रा में भाग लिया, जबकि कुछ लोग पारंपरिक वेशभूषा में नाच-गाने के साथ आगे बढ़ रहे थे।यात्रा का समापन तिगवा मंदिर में हुआ। वहां पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और विशाल चुनरी माँ शारदा को समर्पित की गई। भक्तों ने माता के चरणों में चुनरी चढ़ाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहोरीबंद थाना प्रभारी सुदेश सुमन यात्रा में मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने पूरे मार्ग पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की, जिससे यात्रा सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें