विद्यार्थियों को स्कूल आने मे अब नहीं होगी परेशानी, मिली बस की सुविधा

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : सांदीपनी शासकीय स्कूल बहोरीबंद मे अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्कूल पढ़ाई करने आने मे अब आने -जाने की परेशानी नहीं होगी!विद्यार्थी अब बस से स्कूल आएंगे ओर अपने घर जायेंगे!शुक्रवार को विधायक प्रणय पांडेय नें सांदीपनी शासकीय स्कूल बहोरीबंद मे 5 बसों का शुभारंभ किया!बस सुबिधा शुरू होते ही विद्यार्थियों व स्टॉफ के चेहरों मै खुशियाँ आ गईं!विधायक प्रणय पांडेय नें स्वयं बस मे विद्यार्थियों को बैठाकर ड्राइव की!कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रणय पांडेय नें कहा कि विद्यार्थी अब स्कूल बस आएंगे ओर घर भी जायेंगे!
विद्यार्थी भविष्य के निर्माता है इसलिए शिक्षक भी विद्यार्थियों के साथ अच्छा व्यवहार करें ओर बेहतर शिक्षा दे!जिससे यही विद्यार्थी आगे चलकर गाँव का नाम रोशन करेंगे!इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश ब्यौहार, जनपद सदस्य प्रकाश गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानेश कुलेश,प्राचार्य संगीता राय, महेंद्र राय,हरिसिंह पटेल,रवि पांडेय, इंद्रकुमार पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी -कर्मचारी ओर स्कूल स्टॉफ की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें