ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें,कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आज मझौली विकासखंड के ग्राम पंचायत रानीताल में जनसंवाद आयोजित किया गया।ग्रामीणों से जनसंवाद करते हुए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारी गांव पहुंचकर समस्याएं सुनें, उनकी वास्तविक स्थिति समझें और समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने ग्राम पंचायत परिसर में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा की गई कार्रवाई की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

ये रहे उपस्थित 

वहीं जनसंवाद के दौरान विधायक  अजय विश्नोई, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक सिंह, एसडीएम ज्योति परस्ते सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें