नारी शक्ति ने दिया जल, माटी एवं वृक्ष संरक्षण का संदेश

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम अमोच, रामपाटन, राजा सलैया एवं पटना में नारी शक्ति से सृजन एवं नवांकुर सखी संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को प्रकृति संरक्षण से जोड़ना तथा जल, माटी और वृक्षों के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ देवी गीतों एवं भजनों के भक्तिमय वातावरण में हुआ। इसके पश्चात नवांकुर सखियों एवं ग्राम की मातृशक्ति द्वारा माटी पूजन, जल स्रोत पूजन एवं वृक्ष पूजन किया गया। महिलाओं ने पौधारोपण, बावड़ी पूजन एवं दीपदान के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और हरित भविष्य का संदेश दिया।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के Anything समन्वयक अरविंद शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि “नारी शक्ति समाज की सृजनकर्ता ही नहीं, बल्कि प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण की भी सबसे मजबूत आधारशिला है। भारतीय संस्कृति में जल, माटी और वृक्षों को पूजनीय माना गया है। इनका संरक्षण करना केवल हमारी परंपरा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में जल स्रोतों का संरक्षण, वृक्षों की रक्षा तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। यदि प्रत्येक परिवार जल बचाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं हरित भविष्य प्रदान किया जा सकता है।इस दौरान मनोज कुमार,धनीराम लोधी, रामसिंह पटेल,उमा अवस्थी,विनोद सिंह, नरेश दाहयत,जगनंदन पटेल, राजकुमार अग्रवाल,नेहा अग्रवाल, गोविंद चौहान, प्रदीप पटेल तथा छात्र-छात्राओं में अनिता चौहान, शिल्पा राय, मोहन लाल लोधी एवं नागेंद्र पटेल सहित प्रस्फुटन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर नवांकुर सखियों ने भजन पाठ, वृक्ष पूजन, बावड़ी एवं जल स्रोतों का पूजन तथा दीपदान कर प्रकृति के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली नवांकुर सखियों एवं वृद्धजनों का स्वागत कर उन्हें श्रीफल भेंट करके सम्मानित किया गया!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















