फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाला समीम खान गिरफ्तार

जबलपुर:फर्जी दस्तावेजो के अधार पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले समीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आधारताल थाना अंतर्गत मोहम्मद समीम खान पिता मोहम्मद बशीर खान के द्वारा अपने पूर्व पासपोर्ट क्रमांक एम8193292 जो क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल से जारी किया गया था का विवरण छुपाते हुयेे, अपने जन्मतिथि ,पत्नी का नाम और माता का नाम बदलकर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय नागपुर से नया पासपोर्ट क्रमांक डब्ल्यू 2289081 बनाए जाने के संबंध मे वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु दिनांक 14.10.2026 को पत्र प्राप्त हुआ, जिसका अवलोकन किया गया।मोहम्मद समीम खान के विरूद्ध थाना अधारताल मे अप क्रमांक 513/2024 धारा 304,212,120 बी ताहि. 3/5 विस्फोटक पदार्थ अधि. 25,27,35 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण कायमी उपरांत समीम खान नागपुर से बनाए गए उक्त पासपोर्ट क्रमांक डब्ल्यू 2289081 का उपयोग करते हुए फरार होकर दुबई भाग गया था।
ऐसे हुआ खुलासा
वहीं प्रकरण की विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश मे आया कि समीम खान के द्वारा अपने पूर्व पासपोर्ट क्रमांक एम 193292 के तथ्यो से छेडछाड करते हुए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय नागपुर से नया पासपोर्ट, पासपोर्ट क्रमांक डब्ल्यू 2289081 तैयार कराया गया जिसका उपयोग कर समीम खान दुबई भाग गया था। समीम खान के उक्त कृत्य के संबंध मे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल से इस संबंध मे दिनांक 08.10.2026 के माध्यम से कूटरचित दस्तावेज व तथ्यो के अधार पर नए पासपोर्ट की जानकारी प्राप्त हुई ।समीम खान के द्वारा षडयंत्रपूर्वक अपने अन्य साथीदारानो के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजो के अधार पर नागपुर महाराष्ट से पासपोर्ट बनावाया जाना पाये जाने पर आरोपी मोहम्मद समीम खान के विरूध्द अपराध क्रमांक 1076/2026 धारा 318 (4), 338,336 (3), 340,61,3 (5) बीएनएस एवं पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12 (1) (बी) का प्रकरण पंजीबध्द किया गया।पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-3 मनीष भारद्वाज(भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्षन में नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेष्वरी कौरव थाना प्रभारी अधारताल विपिन ताम्रकार के नेतृत्व मे क्राईम ब्रांच एवं थाना अधारताल की टीम लगायी गयी।टीम द्वारा आरोपी समीम खान उम्र 57 साल को दस्तयाब कर दिनांक 15.10.26 को विधिवत गिरफतार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।आरोपी को पकडने में नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेष्वरी कौरव थाना प्रभारी अधारताल विपिन ताम्रकार, उप निरीक्षक अनिल गौर प्रधान आरक्षक सुग्रीव तिवारी, महेन्द्र बिष्ट, प्रवीण राय, आरक्षक अंकुर मिश्रा, मानवेन्द्र सिंह एवं काईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक गोपाल की आरोपी की गिरफतारी मे सराहनीय भूमिका रही है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















