मझौली के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र का शुक्रवार को भ्रमण करेंगे अधिकारियों के दल
जबलपुर,आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लोक सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शुक्रवार 16 अक्टूबर को मझौली विकासखंड में आयोजित किया जायेगा।अभियान के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों के दल मझौली विकासखंड के रानीताल कलस्टर के ग्रामीण क्षेत्रों तथा नगर परिषद मझौली का भ्रमण करेंगें तथा योजनाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेंगे।मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय अधिकारियों के दल सुबह 10 बजे कलेक्टर कार्यालय से रवाना होकर मझौली विकासखंड के ग्राम रानीताल पहुंचेंगे। रानीताल और नगर परिषद मझौली के क्षेत्र भ्रमण के दौरान अधिकारियों के दल उचित मूल्य की दुकानों, संजीवनी क्लीनिक, स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, छात्रावासों, सामुदायिक भवनों आदि शासकीय संस्थानों का निरीक्षण करेंगे। क्षेत्र भ्रमण के बाद जनपद पंचायत मझौली के सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे से संवाद के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















