त्योहारों की गरिमा बनाए रखने सुरक्षा को दें प्राथमिकता, कलेक्टर श्री विश्वकर्मा 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में नवरात्रि, दशहरा, दुर्गा प्रतिमा चल समारोह और प्रतिमा विसर्जन सहित आगामी त्योहारों की व्यवस्थाओं को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में विधायक लखन घनघोरिया, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त  रामप्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्टर रविशंकर राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. आयुष जाखड़, डॉ. राजेश धीरावाणी, कौशल्‍या गोंटिया, शरद कावरा, मो. साबिर उस्‍मानी, मो. ताहिर खान, मुकेश राठौर, कुलदीप माखीजा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में चल समारोह के मार्गों,विद्युत सुरक्षा, यातायात, साफ

सफाई, ध्वनि व्यवस्था, भंडारों, पटाखा दुकानों और प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि जबलपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं विशिष्ट हैं। त्योहारों की गरिमा और उत्साह बनाए रखने के साथ व्यवस्थाओं को सुरक्षित और व्यवस्थित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है,उन्होंने चल समारोह के मार्गों पर बिजली के अस्थायी कनेक्शन, पंडालों की विद्युत व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।उन्होंने नगर निगम और विद्युत विभाग के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान में देरी नहीं होनी चाहिए। घनघोरिया ने देर रात तक चलने वाले समारोहों में श्रद्धालुओं, महिलाओं और परिवारों की सुविधाओं का ध्यान रखने तथा डीजे संचालकों और आयोजन समितियों के साथ चर्चा कर ध्वनि संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। उन्होंने प्रतिमाओं के क्रम और समय प्रबंधन पर भी जोर दिया, ताकि अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने नवागत कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा का स्वागत करते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि जबलपुर में त्योहारों को उत्साह और बेहतर समन्वय के साथ मनाने की परंपरा रही है। इस बार भी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मनाए जाएं, लेकिन सुरक्षा और सावधानी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने आयोजन समितियों, पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच बेहतर संवाद और समन्वय पर जोर दिया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो, उन्होंने आयोजन समितियों से स्वयंसेवकों को व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से शामिल करने का आग्रह किया।कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि स्वयंसेवकों की भागीदारी से आयोजन समितियों और अधिकारियों के बीच संवाद बेहतर होगा तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाने में मदद मिलेगी, उन्होंने शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने नागरिकों और आयोजन समितियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से मनाया जा सकता है, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन सहित सभी विभाग आपसी समन्वय से त्योहारों की तैयारियों में जुटे हैं आयोजन समितियों से प्राप्त सुझावों पर भी विचार किया जा रहा है,उन्होंने पिछले वर्ष चल समारोहों के दौरान विद्युत तारों के संपर्क में आने से हुई दुर्घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रतिमाओं की ऊंचाई, हाथों में मौजूद अस्त्र-शस्त्र और ऊपर लगी छतरियों को ध्यान में रखते हुए बिजली के तारों से पर्याप्त दूरी बनाए रखना जरूरी है। उपाध्याय ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। कार्रवाई के दौरान संयम और शालीनता बनाए रखना जरूरी है। पुलिसकर्मियों को नागरिकों के साथ विनम्र व्यवहार रखने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात और चल समारोह की व्यवस्थाएं स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप बेहतर बनाई जाएंगी,उन्होंने कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुरूप किया जाना चाहिए।इस विषय पर ध्वनि संचालकों के साथ बैठक कर चर्चा की जाएगी, ताकि धार्मिक आयोजनों का उत्साह बना रहे और नियमों का उल्लंघन भी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी गतिविधि को नियमों के विरुद्ध संचालित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती,नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने कहा कि नवरात्रि के बाद दशहरा, दुर्गा प्रतिमा चल समारोह और विसर्जन के दौरान साफ-सफाई, कचरा संग्रहण तथा विद्युत व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रतिमा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम और विद्युत विभाग की टीमें मिलकर कार्य करेंगी,उन्होंने बड़ी खेरमाई और छोटी खेरमाई सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास विद्युत व्यवस्था बेहतर बनाने तथा पंडालों के आसपास व्यवस्थाओं में सुधार और सौंदर्यीकरण के कार्यों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से चल समारोह के मार्गों का निरीक्षण किया है। आवश्यकता के अनुसार व्यवस्थाओं में सुधार और मार्गों की निगरानी की जाएगी। अहिरवार ने बताया कि भटौली कुंड, आधारताल क्षेत्र के तलवारा घाट और हनुमानताल सहित विभिन्न विसर्जन स्थलों पर बिंदुवार ड्यूटी लगाई गई है। यहां पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीमें तैनात रहेंगी। कंट्रोल रूम, ध्वनि व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं के प्रबंध किए जाएंगे,उन्होंने पटाखा दुकानों पर अग्निशमन उपकरण रखने और उनके उपयोग का अभ्यास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए पहले से तैयारी जरूरी है और अग्निशामक यंत्रों का जरूरत पड़ने पर उपयोग किया जा सके, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए,नगर निगम आयुक्त श्री अहिरवार ने चल समारोह के दौरान लगने वाले भंडारों में साफ सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से मार्गों पर सफाई व्यवस्था रखी जाएगी। आयोजन समितियां अतिरिक्त डस्टबिन और कचरा संग्रहण ट्रॉली की मांग कर सकती हैं, ताकि पत्तल और अन्य कचरे का उचित प्रबंधन हो सके।एमपीईबी के अधिकारी संजय अरोड़ा ने चल समारोह और प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिजली के तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की उन्होंने बताया कि विसर्जन के दौरान प्रत्येक समिति के साथ एक लाइनमैन तैनात किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद की जा सकेगी। इसके लिए कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर आयोजन समितियों को उपलब्ध कराए जाएंगे, उन्होंने नागरिकों और आयोजकों से बिजली के तारों को छूने या दस्तानों की मदद से स्वयं ऊपर उठाने का प्रयास नहीं करने की अपील की।

शांति समिति के सदस्यों ने रखे विभिन्न सुझाव 

बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने त्योहारों के दौरान सड़कों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, यातायात जाम, पार्किंग, आवारा मवेशियों और धार्मिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई से संबंधित विषय उठाए सदस्यों ने व्यस्त क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने, मंदिरों तक जाने वाले मार्गों पर पर्याप्त रोशनी और सफाई रखने तथा आम नागरिकों को होने वाली असुविधा दूर करने की आवश्यकता बताई।

सदस्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर मांस

मछली की बिक्री को व्यवस्थित रखने, चल समारोह के दौरान भंडारों से निकलने वाले कचरे का उचित प्रबंधन करने और आयोजन समितियों को समय रहते आवश्यक निर्देश देने के सुझाव भी दिए।बैठक में प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, विद्युत विभाग, आयोजन समितियों और नागरिकों के सामूहिक सहयोग से त्योहारों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सकता है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें