खितौला कालेज में दिखा तेंदुआ,क्षेत्र में दहसत का माहौल,क्या कर रहा वन अमला?

सिहोरा:सीसीटीव्ही फोटो वायरल करते हुए लोग दावा कर रहे हैं की मंगलवार की रात 11 बजे खितौला के एस.एस. ए.कालेज में तेंदुआ देखा गया है।स्थानीय लोगों की मानें तो कालेज के चौकीदार ने रात के समय कालेज के केम्पस में तेंदुआ को घूमते देखा था उसके बाद उसने आज सुबह स्थानीय लोगों को जानकारी दी,तो वहीं तेंदुए के कॉलेज में उपस्थिति की जानकारी लगते ही क्षेत्र में दहसत का माहौल बना हुआ है,
क्या कर रहा वन अमला ?
लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से अपील की है की मामले की जल्द से जल्द जांच कर कार्यवाही करें ताकि स्थानीय लोगों सहित महाविद्यालय जाने वाले शिक्षक और छात्रों का भय दूर हो सके,गौरतलब है की इसके पूर्व खितौला के सकरी मोहल्ले और उसके बाद सिहोरा के कुरो रोड़ में तेंदुआ को देखे जाने की खबरें लगातार आ रहीं थी जिसकी जानकारी वन अमले सहित स्थानीय प्रशासन को थी और अब खितौला कालेज केम्पस में तेंदुआ के देखें जाने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।अब ऐसे में सवाल उठता है की विगत 10 दिनों से खितौला सिहोरा में तेंदुए की जानकारी वन अमले को होने के बाद भी वन अमले ने अभी तक कोई ठोस कदम क्यों नहीँ उठाये ?
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















