शिशु मंगल हॉस्पिटल का पंजीयन और लाइसेंस निलंबित

जबलपुर,अनमोल एवं पीसीपीएनडीटी पोर्टल पर निर्धारित प्रविष्टियां नहीं करने तथा अन्य अनियमितताएं पाये जाने पर राईट टाउन स्थित शिशु मंगल हॉस्पिटल का पंजीयन एवं लायसेंस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी द्वारा 15 दिन की अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है।
यह है मामला
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीता उप्पल, नोडल अधिकारी डॉ आदर्श विश्नोई एवं पीसीपीएनडीटी शाखा के सौरभ चोटिल द्वारा शिशु मंगल हॉस्पिटल का संयुक्त निरीक्षण किया गया था।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्पताल द्वारा अनमोल पोर्टल पर एक भी प्रविष्टि नहीं की गई थी, जबकि अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 8 से 10 गर्भवती महिलाएं उपचार हेतु आती हैं। इसके अतिरिक्त फरवरी 2026 से निरीक्षण के दिन तक की गई कुल 21 सोनोग्राफी जांचों में से मात्र 9 प्रकरणों के फॉर्म-एफ की प्रविष्टियां पीसीपीएनडीटी पोर्टल पर की गई थीं, जो कुल प्रकरणों के 50 प्रतिशत से भी कम हैं।निरीक्षण में अस्पताल में योग्य एलोपैथिक चिकित्सक कीअनुपलब्धता, नर्सिंग स्टाफ की योग्यता संबंधी अभिलेखों का अभाव तथा बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, फायर सेफ्टी प्रशिक्षण एवं साफ-सफाई संबंधी अनियमितताएं भी पाई गईं।इन गंभीर अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 15 दिन के लिए अस्पताल का पंजीयन एवं लाइसेंस निलंबित कर दिया है। पंजीयन एवं लाइसेंस निलंबन अवधि में अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती प्रतिबंधित रहेगी। वर्तमान में भर्ती मरीजों का समुचित उपचार कर चिकित्सकीय स्थिति के अनुसार डिस्चार्ज करने अथवा आवश्यकतानुसार अन्य पंजीकृत चिकित्सालय में सुरक्षित स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी ने कहा कि सभी निजी चिकित्सालयों के लिए अनमोल एवं पीसीपीएनडीटी पोर्टल पर निर्धारित प्रविष्टियां करना तथा मरीजों की सुरक्षा एवं चिकित्सा सेवाओं के मानकों का पालन सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने तथा अनियमिततायें पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















