तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए डिप्टी रेंजर गिरफ्तार,पंजीयन रद्द करने की दे रहा था धमकी

जबलपुर/छिंदवाड़ा:एक घूसखोर डिप्टी रेंजर को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर कार्यवाही की है,आरोपी रेंजर द्वारा 3000 रुपए रिश्वत राशि की मांग की जा रही है, वही रिश्वत राशि न देने पर पंजीयन रद्द करने कि धमकी दी जा रही ।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक मोखराम मालवीय के भाई लेखराम मालवीय के नाम से बिछुआ जिला छिंदवाड़ा में म. प्र. वन उपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 की धारा 11 के अंतर्गत इमारती लकड़ी के विनिर्माता एवं उपभोक्ता का पंजीयन है आवेदक मोखराम मालवीय एवं उसके भाई द्वारा फर्नीचर बनाने के लिए अलग अलग स्थानों से इमारती लकड़ी खरीदनी पड़ती है जिसकी प्रत्येक तीन माह की जानकारी वन विभाग में डिप्टी रेंजर को जमा करना पड़ती हैं। जानकारी पर हस्ताक्षर करने के बदले में डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी द्वारा आवेदक से 3000 रुपए रिश्वत राशि की मांग की जा रही है, वही रिश्वत राशि ना देने पर पंजीयन रद्द करने कि धमकी दी जा रही थी. बातचीत के दौरान सुनील बनवारी डिप्टी रेंजर आवेदक से बातचीत में 3000 रुपए रिश्वत लेने को तैयार हो गया है।
शासकीय आवास में लोकायुक्त ने दबोचा
वहीं आज दिनांक 13 ,अकटुबर को वन परिक्षेत्र बिछुआ के शासकीय आवास में आरोपी सुनील बनवारी को 3000/- रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।वहीँ ट्रेप दल में निरीक्षक जितेंद्र यादव टी एल ओ, निरीक्षक राहुल गजभिए एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















