तेज आवाज में साउंड बजाने पर डीजे वाले पर मामला दर्ज

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:बिना अनुमति तेज आवाज में साउंड बाक्स बजाने वालों के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए कार्यवाही की है,थाना प्रभारी रांझी उमेश कुमार गोल्हानी ने बताया कि  दिनांक 12-10-26 की रात्रि सूचना मिली कि गोकलपुर मेन रोड़ रांझी में एक ट्रक में बहुत तीव्र आवाज में डीजे बाक्स/ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाया जा रहा है जिससे अमाजन को परेशानी हो रही है सूचना पर गोकलपुर मेन रोड़ पर दबिश दी गई जहां एक व्यक्ति स्वराज माजदा ट्रक क्रमांक एम एच 06 जी 3691 में 3 छोटे व 12 बड़े डीजे बाक्स लगाकर बहुत तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाते मिला, उक्त साउण्ड के मालिक को बुलाकर नाम पता पूछने पर अपना नाम शैलेन्द्र कुमार उम्र 32 वषर् निवासी ग्राम घाना खमरिया बताया जिससे साउण्ड बाक्स आवाज में बजाने की वैधानिक अनुमति मांगने पर नहीं होना बताया, शैलेन्द्र कुमार श्रीवात्री के कब्जे से स्वराज माजदा ट्रक क्रमांक एम.एच. 06 जी 3691 में 3 छोटे व 12 बड़े डीजे बाक्स, 1 मिक्सर मशीन, 2 एम्पलीफायर, 1 जनरेटर सहित जप्त करते हुये आरोपी शैलेन्द्र कुमार श्रीवात्री के विरूद्ध धारा 7/15 म.प्र.कोलाहल अधिनियम के तहत कायर्वाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- बिना अनुमति डीजे बजाने पर डीेजे साउण्ड बाक्स मय ट्रक के जप्त करने में उप निरीक्षक तुलसीराम गोलिया, प्रधान आरक्षक राकेश सनोडिया, राजकुमार छिरा, आरक्षक भूपेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें