62 हजार से अधिक लोग आत्म साक्षात्कार महोत्सव से लाभान्वित

भगवान दिन साहू छिंदवाड़ा :सँस्कृत पुस्तवकोंन्ति सभा द्वारा संचालित सन्त श्री आशाराम जी आश्रम खजरी में संत शिरोमणि पूज्य आशाराम जी बापू का 62वा आत्मसाक्षात्कार दिवस हर्षोउल्लास मनाया गया । श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में जगह जगह भव्य आयोजन सम्पन्न हुए । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ने बताया की आज से 62 वर्ष पूर्व पूज्य बापूजी को उनके पूज्य गुरुदेव श्री लीलाशाहजी की कृपा से आत्मज्ञान हुआ था । आत्मज्ञानी महापुरुष को भगवान ब्रह्मा ,विष्णु और स्वयं भगवान शिव भी प्रणाम करते है । ऐसी गुरुतत्व की महिमा जो शास्त्रो में आती हैं । इतना भयंकर कुप्रचार होने के बाद भी आज भी सभी आश्रम यथावत है और सभी सेवा अनवरत जारी है करोड़ों करोड़ों लोग जुड़े है । यह सबसे बड़ा चमत्कार है ।सभी साधको का मानना है कि परमात्मा जेल में रहे ,अस्पताल में रहे या आश्रम में रहे क्या फर्क पड़ता है परमात्मा तो परमात्मा ही है । यह ब्रह्मज्ञान की महिमा है । आज खजरी आश्रम में प्रातः से ही साधक भक्तों का तांता लगा रहा । 11 बजे श्री चरण पादुका पूजन ,श्रीगुरुगीता का पाठ ,श्री आशारामायण का पाठ एव अंत मे भोजन प्रसादी सम्पन हुई । भव्य कीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया । जिसने पूरे नगर का हरि मय बनाया । शहर में आम लोगों को पुलाव और हलवा वितरण किया गया । ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत मदो को आवश्यक सामग्री भेट की । समिति से प्राप्त जानकारी से ज्ञात हुआ की लभगभ 62 हजार लोगों के लाभन्वित हुए ।इस प्रकार के आयोजन देश भर के 550 आश्रमो में भी स्म्प्पन हुए जिसमे करोड़ों करोड़ों लोगों के लाभन्वित होने की खबर है । सभी आश्रमो में पूज्य बापूजी के कुशल स्वास्थ्य और शीध्र रिहाई के लिए जप, हवन, अनुष्ठान सम्पन किये । इस दैवीय कार्य मे समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ,खजरी आश्रम के संचालक जय राम भाई ,गुरुकुल के प्रभारी सोमनाथ पवार ,ऋषि प्रसाद साहित्य के जोन प्रभारी तुकाराम जी , महिला आश्रम की संचालिका साध्वी नीलू बहन ,लिंगा आश्रम की संचालिका साध्वी प्रतिमा बहन ,साध्वी रेखा बहन ,पी आर शेरके , धनाराम सनोडिया ,एम आर पराड़कर , गेंदराव कराडे ,रामाकांत सूर्यवंशी ,सुभाष इंगले ,ओमप्रकाश गुप्ता ,महिला समिति से विमल शेरके ,डॉ मीरा पराड़कर ,योगिता पराड़कर ,शकुंतला कराडे ,निर्मिला पटेल ,करूणेश पाल आदि ने अपनी अपनी सेवाएं दी ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















