संयुक्त संचालक मत्स्योद्योग ने मत्स्य समिति के कार्यों का किया निरीक्षण

जबलपुर,संयुक्त संचालक मत्स्योद्योग गिरीश मेश्राम ने फूटाताल तालाब का भ्रमण कर मछुआ मजदूर सहकारी समिति द्वारा किए जा रहे मत्स्य पालन एवं उत्पादन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति के सदस्यों से तालाब में मत्स्य बीज संचयन, मछली उत्पादन, मत्स्य आहार, मछली पकड़ने और विक्रय व्यवस्था की जानकारी ली।
श्री मेश्राम ने तालाब के जलक्षेत्र और उपलब्ध मत्स्य संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर समिति सदस्यों से चर्चा की। उन्होंने वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से मत्स्य पालन करने, तालाब की स्वच्छता व जल गुणवत्ता बनाए रखने तथा उत्पादन बढ़ाकर समिति सदस्यों की आय में वृद्धि करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।उन्होंने सहायक संचालक मत्स्योद्योग को विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र मछुआरों और समिति सदस्यों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक मत्स्योद्योग राजा राज तिलक धुर्वे, मत्स्य निरीक्षक सुनीता ढोके तथा समिति के सदस्य हरिओम, अवधेश, अज्जू, लक्ष्मण सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















