एसडीएम नें पंजीयन केंद्रों का किया निरीक्षण, पंजीयन की टटोली नब्ज

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – राज्य शासन के आदेशानुसार खरीफ उपार्जन वर्ष 2026-27 मै समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय के लिए इन दिनों पंजीयन की प्रक्रिया चल रही हैं!
पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर हैं!ऐसे मै विकासखंड मै अधिक से अधिक पात्र किसानों का पंजीयन हो ओर बिचौलिए सक्रिय न हो इसके लिए बहोरीबंद एसडीएम श्लोक वाइकर नें मंगलवार को बहोरीबंद विकासखंड के पंजीयन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर नब्ज टटोली ओर किसानों से चर्चा भी की!एसडीएम नें शासकीय बहुउद्देशीय सहकारी समिति देवरी खरगंवा स्थित खरीफ सीजन प्रमुख फसल धान उपार्जन हेतु पंजीयन केन्द्र निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने धान पंजीयन की प्रक्रिया को समझा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही इस दौरान केन्द्र में धान पंजीयन कराने पहुंचे किसानों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान कुछ किसानों द्वारा समस्याएं बताई जिनका निदान करने हेतु संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।एसडीएम नें सख्त लहजे मै कहा कि पात्र किसानों का ही पंजीयन करें, बिचौलियों को बढ़ावा न दे!पंजीयन कि प्रक्रिया मै तेजी लाये, जिससे निर्धारित अंतिम समयावधि तक सभी किसानों का पंजीयन हो सके!बताया गया कि अमगवाँ समिति मै अभी तक 216 किसानों का पंजीयन हुआ हैं!इसके पश्चात एसडीएम ग्राम पंचायत तिगंवा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुंचे ओर उचित मूल्य दुकान का स्टाक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान सहायक आपूर्ति अधिकारी यज्ञदत्त त्रिपाठी नें बताया कि बहोरीबंद विकासखंड अंतर्गत सोमवार तक बहोरीबंद तहसील मै 5 हजार से अधिक ओर स्लीमनाबाद तहसील मै 2 हजार से अधिक किसानों का पंजीयन हो चुका है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















