सरकारी भूमि पर कब्जा कर कृषि कार्य करने हजारों हरे भरे पेड़ -पौधो की कर दी गईं कटाई

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :पर्यावरण का संरक्षण व संवर्धन बनाये रखने के लिए वृहद स्तर पर पौधेरोपण किया जा रहा है!लेकिन पर्यावरण को लेकर की जाने वाली मेहनत पर कुछ लोगो द्वारा पानी फेरा जा रहा है!ताज़ा मामला स्लीमनाबाद तहसील की ग्राम पंचायत कौड़िया का सामने आया है!जहाँ खसरा नंबर 1753 जो कि छोटे झाड का जंगल है,जहाँ वन विभाग के द्वारा वृहद स्तर पर पौधेरोपण किया गया था!उक्त सरकारी नर्सरी पर लगे हजारों हरे भरे पेड़ पौधो का कत्लेआम कर दिया गया!जिससे चारो ओर हरियाली से आच्छादित नर्सरी अब वीरान लग रही है!उक्त मामला स्थानीय ग्रामीणों द्वारा संज्ञान मै लाया गया है!ग्रामीणों ने बताया कि कौड़िया स्थित भूमि खसरा न.1753 जिसका रकबा 8 से 10 एकड़ के आसपास है!उक्त खसरा नंबर पर वन विभाग द्वारा गड्ढे खोदकर पौधेरोपण किया गया था!जिसमें आम, अमरुद, सागौन, बांस आदि पौधे लगाए गए थे जो पेड़ के आकार मै परिवर्तित होने लगे थे !लेकिन वर्तमान मै गाँव के कुछ लोगों की मिलीभगत से बाहरी व्यक्तियों के द्वारा दबँगता पूर्वक सरकारी नर्सरी के अंदर के पेड़ पौधे काटकर भूमि की सफाई कर खेती के लिए कब्जा किया जा रहा है!उक्त खसरा नंबर के आसपास अनवर खान व भोला मौर्य के द्वारा जमीन खरीदी गईं है, जिनके द्वारा सरकारी भूमि पर भी कब्जा किया जा रहा है ओर खेती करने सरकारी नर्सरी से हरे भरे पेड़ पौधो का कत्लेआम किया गया है!यदि जल्द से जल्द इन अवैध कब्जा करने वाले लोगों पर कार्रवाई नहीं की जाती तो फिर पूरी सरकारी नर्सरी से पेड़ -पौधे काटकर अलग कर दिए जायेंगे!साथ ही उक्त रकबा से ही गाँव का निस्तारी मार्ग हैं जिसे बंद कर खेती की जा रही हैं!मवेशियों को चरने के लिए चरनोई भूमि तक नहीं बची हैं!

इनका कहना है – आकाशदीप नामदेव तहसीलदार

ग्राम पंचायत कौड़िया मै सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा व पेड़ पौधो को काटकर खेती करने सरकारी भूमि पर कब्जा करने का मामला संज्ञान मै आया है!हल्का पटवारी को जाँच के लिए आदेशित किया गया है!जाँच प्रतिवेदन उपरांत सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें