सिहोरा में शांति समिति की बैठक संपन्न,तेज आवाज में नहीँ बजेंगे डीजे,टी आई प्रतीक्षा मार्को

सिहोरा:आगाजी त्योहारों को लेकर आज सिहोरा थाना में शांति समिति की बैठक हुई,इस दौरान सिहोरा टी आई प्रतीक्षा मार्को ने डीजे संचालको और समिति के सदस्यों को साफ शब्दों में कहा की डीजे सीमित आवाज के साथ रात्रि दस बजे तक ही बजाना है,इतना ही नहीँ उन्होंने यातायात व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए ताकि आवागमन बाधित न हो ।साथ ही बैठक के दौरान यह भी निर्देश दिए गए हैं कि समिति को पंडालों में एक रजिस्टर रखना होगा, प्रतिदिन पंडालों की जांच होगी,त्यौहार के बीच भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।साथ ही बैठक में बिजली सड़क सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।इसके साथ ही प्रशासन ने त्यौहारों को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।
ये रहे उपस्थित
वहीं बैठक के दौरान एसडीओपी मेहन्ति मरावी, एसडीएम ज्योति परस्ते ,नायब तहसीलदार सुमित गुप्ता ,नगर पालिका सीएमओ प्रदीप झारिया सहित पूर्व विधायक दिलीप दुबे, कांग्रेस नेता राजेश चोबे और समिति सदस्यों के साथ डीजे संचालक उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















