पनागर और सिहोरा पुलिस की जुआफड़ में कार्यवाही,12 जुआड़ियों से 25 हजार रुपये जप्त 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:*पनागर और सिहोरा पुलिस ने जुआफड़ में  कार्यवाही करते हुए 12 जुआडी गिरफ्तार किये हैं पकड़े गए जुआड़ियों के कब्जे से नगद 25 हजार रूपये जप्त करते हुए कार्यवाही की गई है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध  जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल  राजेश्वरी कौरव एवं एस.डी.ओ.पी. सिहोरा  मेहन्ती मरावी के मार्ग दर्शन में थाना पनागर व थाना सिहोरा की पुलिस टीम द्वारा 12 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 25 हजार रूपये जप्त किये गये है।

पहला मामला 

पहला मामला पनागर थाना क्षेत्र का है थाना प्रभारी पनागर उप पुलिस अधीक्षक  विपिन सिंह ने बताया कि दिनांक 5-10-26 की देर रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि जित्तू ठाकुर के मकान जयप्रकाश वार्ड पनागर में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी जुआड़ियों ने अपने नाम क्रमशः अर्जुन कुशवाहा उम्र 36 वर्ष निवासी पनागर, नंदकुमार चौधरी उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम इमलई, लोकेश खम्परिया उम्र 43 वर्ष निवासी खम्परिया पनागर, राकेश पटेल उम्र 48 वर्ष निवासी पड़ाव चौराहा पनागर, अशोक कुशवाहा उम्र 46 वर्ष निवासी पनागर, आकाश कुशवाहा उम्र 30 वर्ष निवासी पनागर बताये जुआड़ियों के पास व फड़ से ताश के 52 पत्ते तथा नगदी 16 हजार रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका , जुआड़ियों को पकड़ने में उप निरीक्षक विनोद शर्मा, प्रधान आरक्षक नीलकंठ पटेल, आरक्षक हरवंश, प्रवेश, आशीष, मंगलेश की सराहनीय भूमिका रही।

दूसरा मामला

वहीं दूसरा मामला सिहोरा का है थाना प्रभारी सिहोरा  प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि दिनांक 5-10-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि तालाब के पास ग्राम डूंडी में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी जुआड़ियों ने अपने नाम क्रमशः सिद्धांत चौरसिया उम्र 29 वर्ष निवासी कटरा मोहल्ला पान उमरिया जिला कटनी, नसीम मोहम्मद उम्र 23 वर्ष निवासी कटरा बजार, संतोष चक्रवर्ती उम्र 41 वर्ष निवासी पान उमरिया जिला कटनी, चंद्रभान पटेल उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम मंगेली थाना पान उमरिया जिला कटनी, कपिल पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम डूंडी बताये जुआड़ियों के पास व फड़ से ताश के पत्ते तथा नगदी 9 हजार रूपये जप्त करते हुये जआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका – जुआड़ियों को पकड़ने में उप निरीक्षक उमलेश तिवारी, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह ठाकुर, आरक्षक संदीप पाण्डे, देवराज, देवेन्द्र, राहुल परौहा, रईश अली, अंकित तिवारी, सैनिक रामकिशोर तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें