ललपुर में शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, राजस्व और नगर निगम सहित पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आज सोमवार को गोरखपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम ललपुर में 0.110 हेक्टेयर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कलेक्टर गाइड लाईन के मुताबिक अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये बताई गई है।कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के मार्गदर्शन में खसरा नंबर 24/3 की इस शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तहसीलदार राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में की गई। इस भूमि पर शिवानंद महाराज द्वारा अवैध कब्जा कर स्थाई निर्माण कर लिया गया था, जिसे जेसीबी मशीन की सहायता से हटा दिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें