सिहोरा विधानसभा में गांधी जयंती पर चला स्वच्छता अभियान,स्वच्छता कर्मवीरों का किया सम्मान

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिहोरा विधायक श्री संतोष बरकड़े की अगुवाई में कुंडेश्वर धाम, गोसलपुर एवं सिहोरा नगर में स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
इस दौरान महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई के साथ “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के निर्माण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम की विशेष पहल के रूप में नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वच्छता कर्मवीरों के चरण धोकर तथा शॉल-श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। उनके समर्पण और सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज में स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वच्छ, सुंदर और हरित सिहोरा विधानसभा के निर्माण में सामूहिक सहभागिता का संकल्प लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें