दरौली में दिनदहाड़े महिला की हत्या,चप्पल छोड़ भागे आरोपी,जांच में जुटी पुलिस

सिहोरा :खितौला के दरौली में दोपहर के समय जब महिला घर पर अकेली थी उसी दौरान चोरी की नियत से घर मे घुसे आरोपियों ने महिला की हत्या की और फरार हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।वहीं इस वारदात के बाद ग्रामीणों में दहसत का माहौल हैं,लोगों का कहना है की इसके पहले आज तक इस गांव में इतनी बड़ी वारदात नही हुई।

यह है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी साहू पति रामदास साहू उम्र 50 वर्ष निवासी दरौली कला जन्म से ही बोल नहीँ सकती थी इसके साथ ही दो साल पहले लकवा लगने के कारण चल भी नहीँ सकती थी महिला जब दोपहर के समय घर पर अकेले थी और महिला का पति काम से पड़ोस के गांव केवलारी गया हुआ था जबकि उसका बड़ा बेटा गांव में ही काम कर रहा था जो की दोपहर 12 बजे घर आया था उसके जाने के बाद घर मे घुसे आरोपियों ने महिला की हत्या कर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

चप्पल छोड़ आरोपी फरार बिखरा पड़ा था सामान
मामला आज दोपहर 1 बजे के आसपास का है बताया जा रहा है की पति मिस्त्री है जो पड़ोसी गांव में ही कही काम पर गया था घर पर महिला अकेली थी इसी बात का फायदा उठाकर चोरी की नियत से घुसे आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और ग्रामीणों की आहट पाकर फरार हो गए,आरोपियों के भाग जाने के बाद पुलिस के पहुँचते ही लोगों ने घर के अंदर का नजारा देखा तो महिला का मुंह गला हाथ पैर बंधे हुए थे घर का सामान बिखरा पड़ा था आनन फानन में महिला को सिविल अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया,वहीँ सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के किये भेजते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
इनका कहना हैं, शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की जांच की जा रही है,
आर पी मिश्रा ,एस. आई. थाना खितौला
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















