अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्ध महिलाओं का सम्मान

कटनी,ब्यूरो । अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर यूनाइटेड हेल्थ वर्कर वालफेयर एसोसियेशन के तत्वावधान में वृद्ध महिलाओं के सम्मान एवं सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के कटनी जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार हल्दकार एवं सदस्य महेंद्र कुमार हल्दकार द्वारा वृद्ध महिलाओं को साल एवं फल भेंट कर उनका सम्मान किया गया।इस अवसर पर उपस्थित वृद्ध महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वृद्धजनों की देखभाल करना केवल परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे सेवा एवं सम्मान कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।कार्यक्रम के अंत में वृद्ध महिलाओं को फल एवं साल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके साथ आत्मीय संवाद किया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















